लाइव न्यूज़ :

नौसेना के कमांडर पांच दिवसीय सम्मेलन में देश की समुद्री सुरक्षा की व्यापक समीक्षा करेंगे

By भाषा | Updated: October 16, 2021 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 अक्टूबर भारतीय नौसेना के शीर्ष कमांडर सोमवार से शुरू होने जा रहे पांच दिवसीय एक सम्मेलन में हिंद महासागर क्षेत्र में संपूर्ण सुरक्षा स्थिति सहित देश की समुद्री सुरक्षा की व्यापक समीक्षा करेंगे।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत , थल सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे और वायुसेना प्रमुख वी आर चौधरी कई मुद्दों पर नौसेना के कमांडरों से बातचीत करेंगे। उभरते क्षेत्रीय सुरक्षा परिदृश्य के मद्देनजर सेना के तीनों अंगों में तालमेल बढ़ाना भी इनमें शामिल है।

नौसेना प्रवक्ता विवेक मधवाल ने कहा , ‘‘क्षेत्र में तेजी से बदलते भू-रणनीतिक स्थिति के चलते सम्मेलन का काफी महत्व है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह चर्चा करने, निर्देश देने और अत्यधिक महत्व के मुद्दों पर फैसला करने के लिए एक संस्थागत मंच है जो नौसेना के भविष्य के कामकाज को आकार देगा।’’

कमांडरों के हिंद महासगर में चीन की बढ़ती घुसपैठ और रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र में नौसेना के वर्चस्व को कायम रखने पर चर्चा करने की उम्मीद है।

कमांडर मधवाल ने बताया कि नौसेना प्रमुख करमबीर सिंह अन्य कमांडरों के साथ अभियानगत, सोजोसामान, प्रशिक्षण और मानव संसाधन विकास से जुड़े मुद्दों की समीक्षा करेंगे तथा महत्वपूर्ण गतिविधियों एवं पहल के लिए भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र