भारतीय नैसेना के समुद्री सम्मेलन में 12 देशों के नौसेना प्रमुख लेंगे हिस्सा

By भाषा | Updated: November 5, 2021 23:31 IST2021-11-05T23:31:32+5:302021-11-05T23:31:32+5:30

Naval chiefs of 12 countries will participate in the maritime conference of the Indian Navy | भारतीय नैसेना के समुद्री सम्मेलन में 12 देशों के नौसेना प्रमुख लेंगे हिस्सा

भारतीय नैसेना के समुद्री सम्मेलन में 12 देशों के नौसेना प्रमुख लेंगे हिस्सा

नयी दिल्ली, पांच नवंबर भारतीय नौसेना द्वारा गोवा में रविवार से आयोजित किये जा रहे तीन दिवसीय समुद्री सम्मेलन में हिंद महासागर क्षेत्र के 12 देशों के नौसेना प्रमुख हिस्सा लेंगे। यह जानकारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई।

भारतीस नौसेना द्वारा जारी बयान के मुताबिक गोवा समुद्री सम्मेलन (जीएमसी-21) का यह तीसरा संस्करण होगा। यह इस साल मई में हुए गोवा मैरीटाइम सिम्पोजियम -21 के दौरान हुई चर्चा पर आधारित होगा।

बयान में कहा गया कि जीएमसी-21 का विषय ‘समुद्री सुरक्षा और उभरते गैर पारंपरिक खतरे : हिंद महासागर क्षेत्र की नौसेनाओं के लिए अग्रसक्रियता का मामला’ होगा। यह विषय समुद्र में रोजाना शांति स्थापित करने की जरूरत को ध्यान में रखकर रखा गया है।

बयान के मुताबिक, ‘‘जीएमसी-21 में भारतीय नौसेना अध्यक्ष एडमिरल करमबीर सिंह हिंद महासागर क्षेत्र के 12 देशों के नौसेना प्रमुखों या समुद्री बलों के प्रमुखों की मेजबानी करेंगे जिनमें बांग्लादेश, कोमोरोस, इंडोनेशिया, मलेशिया, मेडागास्कर, मालदीव, मॉरीशस, म्यांमा, सिशेल्स, सिंगापुर, श्रीलंका और थाईलैंड शामिल हैं।’’

रक्षा सचिव अजय कुमार और विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला जीएमसी-21 को संबोधित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Naval chiefs of 12 countries will participate in the maritime conference of the Indian Navy

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे