लाइव न्यूज़ :

नौटियाल ने 'ओमीक्रॉन' को दूर रखने के लिए उत्तराखंड सरकार को दिये पांच सुझाव

By भाषा | Updated: November 29, 2021 19:18 IST

Open in App

देहरादून, 29 नवंबर विभिन्न देशों में कोविड के नए वैरिएंट 'ओमीक्रॉन' के मामले मिलने के मददेनजर सामाजिक कार्यकर्ता अनूप नौटियाल ने सोमवार को राज्य सरकार को स्थिति से निपटने के लिए पांच उपाय सुझाए ।

नौटियाल द्वारा सुझाए गए उपायों में प्रदेश की पूरी आबादी का जल्द से जल्द कोविड रोधी टीकाकरण करना, जांच में तेजी लानी, संपर्कों की तलाश फिर शुरू करना, सीमाओं पर कडी निगरानी और जांच तथा कोविड अनुरूप व्यवहार में फिर से जोर देना शामिल है ।

उन्होंने कहा, ‘‘ओमीक्रॉन को देखते हुए मेरा सुझाव यह है कि टीकाकरण से बची हुई 30 लाख की आबादी को युद्धस्तर पर कोविड रोधी टीका लगा दिया जाए, वर्तमान में हो रही रोजाना आठ हजार जांचों को तीन गुना बढा दिया जाए, संपर्कों की तलाश का काम फिर शुरू किया जाए, राज्य की सीमाओं पर निगरानी और जांचों को कडा किया जाए तथा कोविड अनुरूप व्यवहार पर जोर दिया जाए ।’’

रविवार को उत्तराखंड में अचानक कोविड-19 के मामलों में बड़ी वृद्धि देखी गयी जब 36 नए मामले सामने आए । सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटीज फाउंडेशन नाम का गैर सरकारी संगठन चलाने वाले नौटियाल ने बताया कि पिछले ढाई महीनों में एक दिन में दर्ज ये सर्वाधिक कोविड-19 मामले थे । इससे पहले, 15 सितंबर को कोविड-19 के 49 मामले आए थे । हांलांकि, सोमवार को इस महामारी के 14 नए मरीज मिले ।

इस बीच यहां इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वन अकादमी में लखनऊ से लौटे 48 भारतीय वन सेवा के अधिकारियों में से 11 के कोविड-19 संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जिन्हें अकादमी के पुराने छात्रावास में पृथकवास में रखा गया है ।

अकादमी के वन अनुसंधान संस्थान के परिसर में स्थित होने के कारण वहां भी पांच दिसंबर तक के लिए बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू