लाइव न्यूज़ :

नहीं रहे लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा‘ के ‘नटू काका’

By भाषा | Updated: October 3, 2021 20:49 IST

Open in App

मुंबई, तीन अक्टूबर लोकप्रिय टीवी धारावाहिक तारक मेहता का उल्टा चश्मा में नटू काका का किरदार निभाने वाले वरिष्ठ अभिनेता घनश्याम नायक का लंबे समय तक कैंसर से जूझने के बाद रविवार को निधन हो गया । निर्माता असित कुमार मोदी ने इसकी जानकारी दी ।

नायक उम्र के सातवें दशक के उत्तरार्ध में पहुंच गये थे । इस साल की शुरूआत में उन्हें कैंसर का पता चला था ।

‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ के निर्माता मोदी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से अभिनेता का स्वास्थ्य खराब था ।

मोदी ने ‘पीटीआई- भाषा’ को बताया, ‘‘आज शाम में उनका निधन हो गया । वह लंबे समय से स्वस्थ नहीं थे । उन्हें कैंसर था । वह हमेशा शूटिंग करना चाहते थे, तब भी जब वह ठीक नहीं थे । काम से वह हमेशा खुश रहते थे । मैं उन्हें शो में लाने का मौका देखता रहा, लेकिन उनके लिये शूटिंग करना कठिन था । पिछले दो दिनों से वह बिल्कुल ठीक नहीं थे ।’’

नायक ने करीब 100 हिंदी एवं गुजराती फिल्मों में अभिनय किया है और 300 से अधिक टीवी धारावाहिकों में भी भूमिका निभायी है ।

नायक को गुजराती थियेटर में उनके काम के लिये भी जाना जाता है।

इस साल की शुरूआत में नायक ने कीमोथेरेपी के दौरान ‘तारक मेहता का उलटा चश्मा’ के विशेष एपीसोड के लिये शूटिंग की थी ।

उनके परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे