लाइव न्यूज़ :

न्यूमोकोल कंजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) की राष्ट्रव्यापी शुरुआत

By भाषा | Updated: October 29, 2021 18:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शुक्रवार को न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (पीसीवी) की राष्ट्रव्यापी शुरुआत की और कहा कि इससे बाल मृत्युदर करीब 60 फीसद तक घटाने में मदद मिलेगी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इस टीके पर प्रचार एवं जागरूकता पैकेज भी जारी किये जिसे सभी राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के साथ साझा किया जाएगा।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि देश में यह पहली बार है कि पीसीवी सार्वभौमिक उपयोग के लिए उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर और भारत में भी पांच साल तक के बच्चों में निमोनिया मौत का एक बड़ा कारण है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा, ‘‘ नियूमोकोकस से होने वाली निमोनिया बच्चों में गंभीर निमोनिया का सबसे आम कारण है । भारत में बच्चों में करीब 16 फीसद मौतें निमोनिया के कारण होती हैं। देशभर में पीसीवी अभियान चलाने से बाल मृत्युदर में करीब 60 फीसद की कमी आयेगी। ’’

किसी भी देश की वृद्धि, उत्पादकता एवं विकास में स्वस्थ बच्चों की महत्ता पर बल देते हुए मांडविया ने कहा, ‘‘ बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं और उन्हें स्वस्थ जीवन प्रदान करना हमारी जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ मिशन इंद्रधनुष, जिसे प्रधानमंत्री ने शुरू किया, इस दिशा में ऐसा ही प्रयास है। प्रधानमंत्री द्वारा ‘ सबको वैक्सीन, मुफ्त वैक्सीन’ के दृष्टिकोण से सुनिश्चित हुआ कि देशभर में पात्र जनसंख्या को कोविड-19 टीके की सुलभता प्राप्त हुई। ’’

उन्होंने कहा कि पीसीवी से बाल मृत्युदर घटने के अलावा हमारे बच्चों का स्वस्थ विकास सुनिश्चित होगा। उन्होंने कहा कि इस टीके का उद्देश्य अपने बच्चों की जिंदगी बचना है और यह तभी संभव होगा जबहम सफल जागरूकता अभियान चलाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे