लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय महिला नीति पर मेनका गांधी का बड़ा बयान, कहा- PMO की मंजूरी का है इंतजार

By IANS | Updated: February 12, 2018 22:01 IST

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय महिला नीति (एनपीडब्ल्यू) के मसौदे को प्रधानमंत्री कार्यालय की मंजूरी का इंतजार है,

Open in App

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने सोमवार को कहा कि राष्ट्रीय महिला नीति (एनपीडब्ल्यू) के मसौदे को प्रधानमंत्री कार्यालय की मंजूरी का इंतजार है, लेकिन उनका मंत्रालय अभी भी इसे चरणों में लागू कर सकता है। एनपीडब्ल्यू का मकसद महिलाओं के लिए स्वास्थ्य, खाद्य सुरक्षा और पोषण सुनिश्चित करना है।

मंत्रालय की एक प्रेस कांफ्रेंस में डब्ल्यूसीडी के सचिव राकेश श्रीवास्तव ने कहा, मसौदे को हालांकि अभी मंजूरी दिया जाना है, लेकिन हमने उन बिंदुओं को लिया है जो हमारे द्वारा लागू किए जा सकते हैं। एनपीडब्ल्यू की स्थिति के बारे में पूछने पर मेनका गांधी ने कहा कि यह 'मसौदा प्रधानमंत्री कार्यालय के पास है।'मेनका गांधी ने कहा, यह नीति बहुत दूरदर्शी दस्तावेज है। हमने मंत्रियों के समूह के साथ 11 बैठकें की हैं और सभी ने अपना बेहतरीन दिया है। इससे पहले डब्ल्यूसीडी ने प्रगतिशील कदम लेते हुए दस्तावेज के लिए जनता से सिफारिशें मांगी थी और उनमें से दस्तावेज में कुछ सुझावों को शामिल किया गया है।मंत्री ने कहा, "मेरी तरफ से बिना किसी टिप्पणी के मैंने हमें मिले हर एक सुझाव की सूची बनाई और इसे 11 मंत्रियों के बीच प्रसारित किया। उन्होंने साधारण तौर पर अपनी पसंद व नापसंद को चिन्हित किया और फिर हमने सबसे ज्यादा पसंद किए गए बिंदुओं पर विचार किया और इन्हें शामिल किया। राष्ट्रीय महिला नीति को 15 सालों के बाद संशोधित किया जा रहा है और इससे सरकार के महिला मुद्दों पर कार्रवाई को अगले 15-20 सालों लिए मार्गदर्शन मिलने की उम्मीद है।

टॅग्स :इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं