लाइव न्यूज़ :

इस पार्टी ने लिया ऐतिहासिक फैसला, लोकसभा चुनाव में उतारने जा रही 283 महिला उम्मीदवार

By भाषा | Updated: February 9, 2019 15:42 IST

ये पार्टी हैदराबाद में 2012 में पंजीकृत हुई थी और अभी तक दक्षिण भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली में सात लाख लोग इस पार्टी से जुड़ चुके है। उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्यालय हैदराबाद और नई दिल्ली में है।

Open in App

नेशनल वुमन्स पार्टी ने आगामी लोकसभा चुनाव में राजस्थान की 14 सीटों पर महिला उम्मीदवारों को उतारने का फैसला किया है। पार्टी की अध्यक्ष डा.स्वेता शेट्टी ने संवाददाताओं को बताया कि पार्टी राज्य और राष्ट्रीय राजनीति में महिलाओं की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने के वास्ते लोकसभा चुनाव में 283 महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारेगी।

उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी हैदराबाद में 2012 में पंजीकृत हुई थी और अभी तक दक्षिण भारत, मध्य प्रदेश, गुजरात और दिल्ली में सात लाख लोग इस पार्टी से जुड़ चुके है। उन्होंने बताया कि पार्टी का मुख्यालय हैदराबाद और नई दिल्ली में है।

पेशे से डॉक्टर शेट्टी ने बताया कि राजस्थान की अजमेर, बांसवाडा, भरतपुर, चूरू, श्रीगंगानगर, जयपुर (ग्रामीण), जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा, नागौर,राजसमंद, टोंक सवाई माधोपुर सीटों पर महिलाओं की जनसंख्या में वृद्वि होने के कारण पार्टी ने इन सीटों पर महिला उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने का निर्णय लिया है।

उन्होंने बताया कि नेशनल वुमन्स पार्टी राजस्थान में सभी 25 सीटों पर चुनाव लड़ेगी लेकिन महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये 14 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जायेगा। अन्य सीटों पर पुरुष प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारा जायेगा।

उन्होंने बताया कि राजस्थान एक बड़ा राज्य है और यहां राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने और लैंगिक असमानताओं को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को जयपुर में राजस्थान इकाई का शुभारंभ किया गया है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos