लाइव न्यूज़ :

'विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस' से राष्ट्रीय एकता और अखंडता सुदृढ़ होगी : योगी आदित्यनाथ

By भाषा | Updated: August 14, 2021 20:39 IST

Open in App

लखनऊ, 14 अगस्त उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फैसले की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे राष्ट्रीय एकता और अखण्डता सुदृढ़ होगी तथा सामाजिक सद्भाव बढ़ेगा।

सरकार द्वारा शनिवार को जारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने देश के बंटवारे से विस्थापित हुए लोगों के संघर्ष और बलिदान की स्मृति में 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने के प्रधानमंत्री मोदी के निर्णय के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

योगी ने कहा कि ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के आयोजन से राष्ट्रीय एकता और अखण्डता सुदृढ़ होगी, सामाजिक सद्भाव बढ़ेगा और मानवीय संवेदनाओं को मजबूती मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि यह भेदभाव, वैमनस्य तथा दुर्भावना को खत्म करने के लिए देशवासियों को प्रेरित करेगा।

गौरतलब है कि आजादी की 75वीं सालगिरह से एक दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर विभाजन के दौरान लोगों के संघर्ष और कुर्बानी की याद में 14 अगस्त को ‘ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की।

मोदी ने कहा कि यह देश को सामाजिक विभाजन और कटुता के विष को हटाने की याद दिलाता रहेगा और साथ ही एकजुट होने की भावना को मजबूत करेगा।

उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रधानमंत्री के इस फैसले का स्वागत करते हुए शनिवार को ट्वीट किया, ''1947 में भारत का बंटवारा हमारे इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा है। विभाजन के कारण लाखों लोगों ने हिंसा, अपनों की मृत्यु और विस्थापन की विभीषिका को झेला है।'' उन्होंने सिलसिलेवार ट्वीट में कहा, ''इस ऐतिहासिक जंग में जिन लोगों ने अपना बलिदान दिया, आज उन्हें याद करने का दिन है। इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हार्दिक आभार।''

भारतीय जनता पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई ने ट्वीट किया, ''कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों के कारण लाखों भाइयों और बहनों को मजबूरी में अपनी मातृभूमि छोड़नी पड़ी, उनमें से बहुत से लोगों की जान भी गई। 'विभाजन विभीषिका स्‍मृति दिवस' देश के विभाजन का दंश झेलने वाले सभी परिवारों को सच्ची श्रद्धांजलि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

क्रिकेटIND vs SA, 4th T20I: लखनऊ में अत्यधिक कोहरे के कारण भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चौथा T20I मैच हुआ रद्द

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025: डॉ. विजय दर्डा ने कहा- लोकमत लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है

भारतLokmat Parliamentary Awards 2025 : आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने कहा- मैं जिनके साथ रहता हूं उन्हें सत्ता मिलती है

भारत अधिक खबरें

भारतLokmat National Conclave 2025: 'विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका का अस्तित्व देश के आम नागरिकों के अधिकार, न्याय को सुनिश्चित करना है', पूर्व सीजेआई बीआर गवई बोले

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 राज्यसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, सुधा मूर्ति, डोला सेन, संजय सिंह और दिग्विजय सिंह

भारतInsurance: संसद में 'सबका बीमा सबकी रक्षा' विधेयक पारित, जानिए क्या है ये बीमा और कैसे मिलेगा लाभ

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: 4 लोकसभा सांसदों को मिला लोकमत पार्लियामेंटरी अवार्ड 2025, इकरा चौधरी, संगीता सिंह, जगदंबिका पाल और टी.आर. बालू

भारतLokmat Parliamentary Award 2025: सदन में बुलंद की जनता की आवाज, संगीता सिंह देव को मिला 'बेस्ट वुमन पार्लियामेंटेरियन' का प्रतिष्ठित सम्मान