लाइव न्यूज़ :

पूरे मानव समाज की बेहतरी चाहते हैं आदिवासी, अधिवेशन में 10 राज्यों के आदिवासियों का जुटान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 29, 2019 17:56 IST

”आदिवासी समुदाय का संघर्ष संप्रभुता का संघर्ष है। इस संघर्ष को जारी रखना आज के समय की जरूरत है। इसके लिए हमें एक नई परिकल्पना पर ध्यान देना होगा, जो इतिहास में आदिवासी समुदायों के साथ हुए अन्याय को सही करने का जरिया होगा।”

Open in App

रायपुर, 29 मार्च। भारत के आदिवासी न सिर्फ अपनी सामुदायिक संप्रभुता की बात करते हैं, बल्कि देश की संप्रभुता के भी पैरोकार हैं। आदिवासी सिर्फ अपने समुदाय का हित नहीं, बल्कि पूरे मानव समाज का हित चाहते हैं।” रायपुर में आयोजित राष्ट्रीय आदिवासी अधिवेशन के समापन पर यह बातें स्वशासन अभियान इंडिया से जुड़े आयोजक समिति के घनश्याम ने कहीं। दो दिवसीय अधिवेशन में 10 राज्यों से आए लगभग 300 आदिवासियों ने भाग लिया। चर्चा के दौरान यह बात सामने आई कि कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड जैसे देशों के तर्ज पर भारत में भी आदिवासी समुदायों के साथ एक संधि की पहल की जाए। एक ऐसी संधि जो आदिवासी समुदाय के भरोसे और उम्मीद को बढ़ाए। एक संधि जो आदिवासी अस्तित्व और अधिकारों का सम्मान करे, बहाल करे और पूरी मानवजाति को बेहतर भविष्य की ओर ले जाए। एक्शनएड एसोसिएशन के कार्यकारी निदेशक संदीप चाचरा ने कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन में कहा, ”आदिवासी समुदाय का संघर्ष संप्रभुता का संघर्ष है। इस संघर्ष को जारी रखना आज के समय की जरूरत है। इसके लिए हमें एक नई परिकल्पना पर ध्यान देना होगा, जो इतिहास में आदिवासी समुदायों के साथ हुए अन्याय को सही करने का जरिया होगा।”पांचवी अनुसूची क्षेत्रों में ग्रामसभा को स्वशासन की महत्वपूर्ण इकाई मानते हुए ग्रामसभा को सशक्त बनाने और पेसा के प्रभावी क्रियान्वयन की बात की गई। अधिवेशन के दौरान आदिवासी समुदायों के अधिकारों पर हुई चर्चा का सार ‘रायपुर डिक्लेरेशन‘ के नाम से आज जारी किया गया।घोषणापत्र में देश भर के अलग अलग क्षेत्रों में बसे आदिवासी समुदायों विशेषकर पीवीटीजी और एनटी/डीएनटी समुदायों के अधिकारों को सुनिश्चित करने की बात भी की गई है। साथ ही ग्राम सभा का फेडरेशन राज्य स्तर एवं राष्ट्र स्तर पर गठित करने और परंपरागत ग्रामसभा सहित शासन के हर स्तर पर महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के साथ उनकी भागीदारी बढ़ाने का संकल्प शामिल है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह