लाइव न्यूज़ :

असम की घटना की उच्चस्तरीय जांच हो, ईवीएम के उपयोग का पुनर्मूल्यांकन करें राष्ट्रीय दल: कांग्रेस

By भाषा | Updated: April 2, 2021 20:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल कांग्रेस ने असम में भाजपा के एक विधायक के वाहन से इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) मिलने के बाद शुक्रवार को निर्वाचन आयोग को निशाने पर लिया और कहा कि इस मामले की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराई जाए तथा सभी राष्ट्रीय दलों को ईवीएम के उपयोग का ‘गंभीर पुनर्मूल्यांकन’ करने की जरूरत है।

मुख्य विपक्षी दल ने यह भी कहा कि अगर चुनाव आयोग मूक बना रहता है और ईवीएम से जुड़़ी आशंकाओं को दूर नहीं करता है तो यह लोकतंत्र के लिए घातक होगा।

कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर उस वक्त निशाना साधा जब विधायक कृष्णेंदु पॉल के नाम पर पंजीकृत एक वाहन से ईवीएम मिलने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

चुनाव आयोग ने इस मामले में चार अधिकारियों को निलंबित किया है और असम की रातबारी विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर फिर से मतदान का आदेश दिया है।

कांग्रेस नेताओं एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार शाम निर्वाचन आयोग पहुंचकर इस मामले में उच्च स्तरीय समिति से जांच की मांग की।

पार्टी ने आयोग से यह आग्रह भी किया कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हो, ईवीएम की सुरक्षा के मकसद से सभी विधानसभा क्षेत्रों में विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किए जाएं और ईवीएम से संबंधित सीरियल नंबर और दूसरे डाटा का ऑडिट किया जाए तथा संबंधित जानकारी सभी उम्मीदवारों को दी जाए।

चुनाव आयोग के समक्ष कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के अपना पक्ष रखने के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता अश्विनी कुमार ने बताया कि आयोग ने भरोसा दिलाया है कि सभी दिशानिर्देशों को सख्ती से लागू कराया जाएगा।

इससे पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस मामले पर तंज कसते हुए ट्वीट किया, ‘‘चुनाव आयोग की गाड़ी ख़राब, भाजपा की नीयत ख़राब, लोकतंत्र की हालत ख़राब !’’

पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, ‘‘क्या स्क्रिप्ट है? चुनाव आयोग की गाड़ी खराब हुई, तभी वहां एक गाड़ी प्रकट हुई। गाड़ी भाजपा के प्रत्याशी की निकली। मासूम चुनाव आयोग उसमें बैठ कर सवारी करता रहा। प्रिय चुनाव आयोग, माजरा क्या है? आप देश को इस पर कुछ सफाई दे सकते हैं? या हम सब मिलकर बोलें चुनाव आयोग की निष्पक्षता को वणक्कम?’’

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘‘सच्चाई यह है कि इस तरह की कई घटनाओं की सूचना दी जा रही है और उनके बारे में कुछ भी नहीं किया जा रहा है। चुनाव आयोग को इन शिकायतों पर निर्णायक रूप से कार्रवाई करने और सभी राष्ट्रीय दलों द्वारा ईवीएम पर गंभीर पुनर्मूल्यांकन करने की आवश्यकता है।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजीव शुक्ला ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह बेहद गंभीर मसला है, कांग्रेस पार्टी चुनाव आयोग को इस मामले में पत्र भेज रही है। चुनाव आयोग को तत्काल लोगों की आशंका का समाधान करना चाहिए।’’

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘ईवीएम से जुड़ी जालसाजी हर तरफ देखने को मिलती है। असम में दूसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा विधायक कृष्णेंद्रु पॉल की कार में ईवीएम मिली। क्या चुनाव आयोग को ईवीएम ले जाने के लिए भाजपा की जरूरत है? ’’

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अगर चुनाव आयोग अब भी नहीं जागता है और खामोश बना रहा है या फिर ‘मिलीभगत’ करता है तो यह लोकतंत्र के लिए घातक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग