लाइव न्यूज़ :

Good News, राष्ट्रीय खेल सम्मान का ऐलान, एमपी के तीन खिलाड़ी; एक कोच का चयन

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Updated: December 20, 2023 20:18 IST

मध्य प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय खेल सम्मान का ऐलान हो गया है। इसमें मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ी और एक कोच को पुरस्कृत किया जाएगा। मध्य प्रदेश से जुड़े तीन खिलाड़ी ऐश्वर्या, प्राची और सुशील को अर्जुन पुरस्कार मिलेगा। हॉकी प्रशिक्षक शिवेंद्र को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देराष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का ऐलानखेल पुरस्कारों के लिए एमपी की तीन खिलाड़ी और एक कोच चयनराष्ट्रपति करेंगी सम्मानित

मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ियों और एक प्रशिक्षक को राष्ट्रीय खेल सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के ओलंपिक खिलाड़ी ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर, पेरा केनोइंग प्राची यादव और मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी की पूर्व खिलाड़ी और वर्तमान में हॉकी इंडिया की स्टार प्लेयर सुशीला चानू को राष्ट्रीय स्तर के उत्कृष्ट खेल पुरस्कार अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। भारतीय हॉकी टीम के कोच शिवेंद्र सिंह को द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

 राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 9 जनवरी 2024 को सुबह 11 बजे राष्ट्रपति भवन में खेलों के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार से सम्मानित करेगी।

 मध्य प्रदेश के तीन खिलाड़ियों के बारे में जानिए- ऐश्वर्या प्रताप सिंह तोमर- मध्य प्रदेश राज्य शूटिंग अकादमी के स्टार शूटर 22 साल के ऐश्वर्या इस साल संपन्न हुए एशियाई गेम्स में सबसे सफल भारतीय एथलीट थे। उन्होंने एशियाई गेम्स में दो स्वर्ण एक रजत और एक काम से पदक अपने नाम किया था। खरगोन के रहने वाले  ऐश्वर्या प्रताप सिंह ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया है और 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन पुरुष एकल इवेंट में रजत पदक जीता।

 प्राची यादव- मध्य प्रदेश की पेरा केनोईंग प्राची यादव ने पेरिस पैरा ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। उन्होंने हाल ही में आईसीएफ स्पिरिट एंड पैरा केनो वर्ल्ड चैंपियनशिप जर्मनी में चौथा स्थान हासिल कर पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालीफाई किया है। प्राची भारत की पहले एथलीट है जिन्होंने पेरिस पैरा ओलंपिक के लिए कोटा हासिल किया है।

 सुशीला चानू -मध्य प्रदेश महिला हॉकी अकादमी ग्वालियर की पहले बैच की उत्कृष्ट खिलाड़ी है। सुशीला ने कई उपलब्धियां हासिल की है। जर्मनी में हुए वूमन्स हॉकी जूनियर वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने सुशीला की कप्तानी में कांस्य पदक हासिल किया था। 2014 एशियन गेम्स में उन्होंने भारतीय टीम को  कांस्य पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। 2016 में रियो ओलंपिक में सुशीला भारतीय टीम की कप्तान भी रही।

 शिवेंद्र सिंह- मध्य प्रदेश के शिवेंद्र सिंह वर्तमान में भारतीय हॉकी टीम के कोचिंग स्टाफ में शामिल है। उन्होंने लगभग 160 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं और लगभग 80 गोल अपने नाम किए हैं। शिवेंद्र को द्रोणाचार्य पुरस्कार से विभूषित किया जाएगा। 

टॅग्स :भारतखेलMadhya Pradeshमोहन यादवशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों