लाइव न्यूज़ :

सुरक्षित हाथों में है राष्ट्रीय सुरक्षा : उत्तराखंड के राज्यपाल

By भाषा | Updated: December 5, 2021 17:26 IST

Open in App

कपूरथला (पंजाब), पांच दिसंबर उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा सुरक्षित हाथों में है, जो किसी भी बाहरी खतरे से देश की रक्षा कर सकती है।

सिंह ने कहा कि उन्हें भारतीय राजनीति में इस “बदलाव” का गवाह बनने पर गर्व है, जहां राष्ट्रीय सुरक्षा व राष्ट्रीय भावनाओं को प्राथमिकता दी जा रही है और देश के लिये सख्त फैसले लिए जा रहे हैं।

राज्यपाल अपने पूर्व विद्यालय सैनिक स्कूल कपूरथला में ‘पूर्व छात्र सम्मेलन’ में शामिल होने के लिए यहां पर थे।

उन्होंने सैनिक स्कूल के पूर्व छात्र रहे कमांडिंग अफसर कर्नल संतोष बाबू द्वारा दिए गए सर्वोच्च बलिदान की सराहना करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्नल बाबू पिछले साल जून में पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में चीन के हमले में अपने जवानों का नेतृत्व करते हुए शहीद हो गए थे। सिंह ने कहा कि यह विद्यालय के लिये गौरव की बात है कि उसका कैडेट उत्तराखंड का राज्यपाल बना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र ने देश भर में सैनिक स्कूलों की संख्या 33 से बढ़ाकर 100 करने का फैसला लिया है। राष्ट्रीय रक्षा अकादमी में शामिल होने से पहले सिंह ने 1967 से 1973 तक इसी विद्यालय में पढ़ाई की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित