लाइव न्यूज़ :

‘राष्ट्रीय सुरक्षा पर पुणे डायलॉग’ को आनलाइन संबोधित करेंगे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार डोभाल

By भाषा | Updated: October 25, 2021 17:17 IST

Open in App

पुणे, 25 अक्टूर राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल 28 अक्टूबर को ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा पर पुणे संवाद (पीडीएनएस) 2021’’ के छठे संस्करण का ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन करेंगे और इसे संबोधित करेंगे । इसके आयोजकों ने सोमवार को यह जानकारी दी ।

आयोजकों ने संवाददाताओं से कहा कि पुणे इंटरनेशनल सेंटर (पीआईसी) द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय ऑनलाइन सम्मेलन में विश्व स्वास्थ्य संगठन की मुख्य वैज्ञानिक डॉ सौम्या स्वामीनाथन भी संबोधित करेंगी ।

लेफ्टिनेंट जनरल (अवकाश प्राप्त) विनायक पाटनकर ने बताया, ‘‘इस वर्ष इस सम्मेलन का विषय ‘आपदाओं और महामारी के दौर में राष्ट्रीय सुरक्षा तैयारी’ है। प्रतिभागी भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा पर आपदाओं और महामारियों के प्रभाव पर चर्चा करेंगे और इससे निपटने के लिए रणनीतियों के बारे में सुझाव भी देंगे। ।

पाटनकर पीआईसी के ट्रस्टियों में से एक हैं और पीडीएनएस 2021 के संयोजक हैं ।

कार्यक्रम के अन्य वक्ताओं में नीति आयोग के उपाध्यक्ष डॉ राजीव कुमार और पूर्व थल सेना अध्यक्ष जनरल एन सी विज भी शामिल है ।

सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा के हिस्से के रूप में आपदा जोखिम में कमी पर भी चर्चा की जाएगी । इसके अलावा बाहरी आयामों और भविष्य के खतरों तथा भविष्य की चुनौतियों से निपटने में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका आदि विषय पर भी चर्चा की जायेगी ।

पीआईसी, पॉलिसी पर्सपेक्टिव्स फाउंडेशन (पीपीएफ), नई दिल्ली, द ट्रिब्यून ट्रस्ट, चंडीगढ़ और सेंटर फॉर एडवांस्ड स्ट्रैटेजिक स्टडीज (सीएएसएस), पुणे के सहयोग से पीडीएनएस का आयोजन करता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे