लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन से बात की

By भाषा | Updated: January 28, 2021 00:20 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जनवरी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने बुधवार को अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन से फोन पर बातचीत की। इस दौरान उन्होंने रेखांकित किया कि भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र और उससे बाहर शांति और स्थिरता की स्थापना सहित तमाम क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर साथ मिलकर काम करने की स्थिति में हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों के बीच साझा मूल्यों, समान रणनीति और सुरक्षा हितों पर आधारित भारत-अमेरिका संबंधों को और बेहतर बनाने को लेकर सहमति बनी।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने 27 जनवरी को अपने अमेरिकी समकक्ष जेक सुलिवन से फोन पर बातचीत की। डोभाल ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के पद पर नियुक्ति के लिए सुलिवन को बधाई दी।’’

बयान के अनुसार, ‘‘डोभाल ने रेखांकित किया कि प्रमुख लोकतंत्र और मुक्त तथा समावेशी दुनिया के विचार में विश्वास रखने वाले भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई, समुद्री सुरक्षा, साइबर सुरक्षा, हिन्द-प्रशांत क्षेत्र तथा उससे बाहर शांति और स्थिरता की स्थापना सहित क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर निकटता से साथ मिलकर काम करने की विशेष स्थिति में हैं।’’

बयान के अनुसार, सुलिवन ने कहा कि अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडा और साझा वैश्विक चुनौतियों के संबंध में साथ मिलकर काम करने को उत्सुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस