लाइव न्यूज़ :

National Science Day: महान वैज्ञानिक सीवी रमन को समर्पित है राष्ट्रीय विज्ञान दिवस, दुनिया को दी थी ये थ्योरी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 28, 2019 18:36 IST

National Science Day: 1928 में महान वैज्ञानिक सी.वी रमन ने प्रसिद्ध अविष्कार रमन इफेक्ट की खोज की थी। इस अविष्कार के कारण ही साल 1930 में उन्हें भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरुस्कार से नवाजा गया था।

Open in App

भारत में हर साल नेशनल साइंस डे 28 फरवरी को मनाया जाता है। आज ही के दिन 1928 में महान वैज्ञानिक सी.वी रमन ने प्रसिद्ध अविष्कार रमन इफेक्ट की खोज की थी। इस अविष्कार के कारण ही साल 1930 में उन्हें भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में नोबेल पुरुस्कार से नवाजा गया था। सी.वी रमन के विज्ञान के क्षेत्र में योगदान के लिए 28 फरवरी 1987 को भारत सरकार ने उनके सम्मान में इस दिन को नेशनल साइंस डे घोषित किया था। यह अब तक का 32 वॉ नेशनल साइंस डे है।

रमन प्रभाव क्या कहता है

रमन प्रभाव ये कहता है कि जब प्रकाश की एक तरंग एक द्रव्य से निकलती है तो इस प्रकाश तरंग का कुछ भाग एक ऐसी दिशा में प्रकीर्ण हो जाता है जो कि आने वाली प्रकाश तरंग की दिशा से भिन्न है।

नेशनल साइंस डे का महत्व

साइंस और टेकनालॉजी के बिना रहना बहुत मुश्किल है। यही संदेश हर साल नेशनल साइंस डे पर दिया जाता है। भारत ने भी विज्ञान के क्षेत्र कई उपलब्धियां प्राप्त की हैं। बच्चों को विज्ञान को बतौर करियर के रुप में चुनने के लिए प्रोत्साहित करना हैं। जन साधारण को विज्ञान और वैज्ञानिक उपलब्धियों के बारे में सजग बनाना भी इसका उद्देश्य हैं।

नेशनल साइंस डे 2019 थीम

इस साल नेशनल साइंस डे पर "विज्ञान के लिए लोग और लोगों के लिए विज्ञान" यह थीम रखी हैं। पिछले साल रखी गई थीम थी"साइंस और टेकनालॉजी बेहतर भविष्य के लिए।"

महान वैज्ञानिक सी.वी रमन के वचन

- "आप ये हमेशा नहीं चुन सकते की कौन आपके जीवन में आएगा, लेकिन जो भी हो आप उनसे हमेशा शिक्षा ले सकते हो वो हमेशा आपको एक सीख ही देगा।"

- "अगर कोई आपके बारे में वे अपने तरीके से सोचता है, तो वह अपने दिमाग के सबसे अच्छे जगह को बर्बाद करता है और यह उनकी समस्या हो सकती है आपकी नहीं।"

- "आधुनिक भौतिक विज्ञान के बारे में उन्होंने कहा कि आधुनिक भौतिक विज्ञान को पूरी तरह से परमाणु संविधान की मूलभूत परिकल्पना पर बनाया गया है। "

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित