लाइव न्यूज़ :

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा- एनआरए का गठन लाखों युवाओं की मदद का 'संकल्पित' कदम

By भाषा | Updated: August 20, 2020 05:46 IST

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एव प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने संवाददाताओं को बताया ‘‘युवाओं को फिलहाल नौकरी के लिये कई अलग अलग परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। ऐसी परीक्षाओं के लिये अभी लगभग 20 भर्ती एजेंसियां हैं और परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों को दूसरे स्थानों पर भी जाना पड़ता है।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देजे पी नड्डा ने कहा कि एनआरए के गठन का केंद्रीय मंत्रिमंडल का फैसला लाखों युवाओं की मदद करने वाला एक ‘‘संकल्पित’’ कदम है।नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि लाखों युवाओं को मदद पहुंचाने वाले एक संकल्पित कदम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल ने आज एनआरए के गठन को मंजूरी दी।

नई दिल्लीः भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी (एनआरए) के गठन का केंद्रीय मंत्रिमंडल का फैसला लाखों युवाओं की मदद करने वाला एक ‘‘संकल्पित’’ कदम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में सरकारी नौकरियों के लिये साझा पात्रता परीक्षा आयोजित करने के वास्ते एनआरए के गठन के प्रस्ताव को आज मंजूरी दी गई। 

नड्डा ने ट्वीट कर कहा, ‘‘लाखों युवाओं को मदद पहुंचाने वाले एक संकल्पित कदम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल ने आज एनआरए के गठन को मंजूरी दी। एनआरए अगल-अलग परीक्षाओं की जगह साझा पात्रता परीक्षा आयोजित करेगी और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता तथा दक्षता लाएगी।’’ 

मंत्रिमंडल की बैठक के बाद सूचना एव प्रसारण मंत्री जावड़ेकर ने संवाददाताओं को बताया ‘‘युवाओं को फिलहाल नौकरी के लिये कई अलग अलग परीक्षाएं देनी पड़ती हैं। ऐसी परीक्षाओं के लिये अभी लगभग 20 भर्ती एजेंसियां हैं और परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थियों को दूसरे स्थानों पर भी जाना पड़ता है।’’ 

उन्होंने कहा कि इस संबंध में परेशानियां दूर करने की मांग काफी समय से की जा रही थी । इसे देखते हुए मंत्रिमंडल ने साझा पात्रता परीक्षा लेने के लिये ‘राष्ट्रीय भर्ती एजेंसी’ के गठन का निर्णय किया गया है। भाजपा अध्यक्ष ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर उदय (उज्ज्वल डिस्कॉम एश्योरेंस योजना) योजना के तहत वितरण कंपनियों के लिये कर्ज लेने को लेकर कार्यशील पूंजी सीमा नियम में एक-बारगी ढील देने के प्रस्ताव को मिली केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी का भी स्वागत किया। 

वितरण कंपनियों के लिये यह कर्ज सुविधा 90,000 करोड़ रुपये की नकदी उपलब्ध कराये जाने की योजना का हिस्सा है। कोविड-19 महामारी और उसकी रोकथाम के लिये देशव्यापी बंद (लॉकडाउन) से बिजली क्षेत्र के लिये नकदी की समस्या बढ़ी है। 

एआरए के गठन का भाजपा के अन्य नेताओं ने भी स्वागत किया और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना की। भाजपा महासचिव राम माधव ने कहा कि इससे ग्रामीण और गरीब पृष्ठभूमि के छात्रों को भारी राहत मिलेगी। पार्टी महासचिव भूपेंद्र यादव ने कहा कि यह फैसला प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व का एक और उदाहरण है।

टॅग्स :जेपी नड्डाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतAssam Assembly Elections 2026: 18 विधायक बेटिकट?, भाजपा सूची से गायब नंदिता गोरलोसा, सिद्धार्थ भट्टाचार्य और नुमल मोमिन, सूची देखिए

भारत5 राज्य में चुनाव और 12 मार्च को बीजेपी की बैठक?, प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा अध्यक्ष नितिन, राजनाथ सिंह, अमित शाह और जेपी नड्डा होंगे शामिल, टिकट पर मंथन?

भारतअमेरिका के साथ व्यापार समझौता, एनडीए संसदीय दल की बैठक, देखिए तस्वीरें

भारतनितिन नबीन के परिवार से मिले पीएम मोदी, मिठाई खिलाई और बच्चों के साथ मस्ती, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा