लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम अब 31 जनवरी से होगा शुरू

By भाषा | Updated: January 14, 2021 15:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रीय पोलियो टीकाकरण कार्यक्रम अब 31 जनवरी से शुरू किया जाएगा।

इसके तहत, पांच वर्ष तक के आयुवर्ग के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाती है।

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) की शुरुआत देशभर में 17 जनवरी से होने वाली थी। इसे आम तौर पर ‘पल्स पोलियो टीकाकरण’ (पीपीआई) कार्यक्रम के नाम से जाना जाता है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में 16 जनवरी से कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू करने जा रहे हैं। यह दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान होगा। इसलिए, भारत के राष्ट्रपति कार्यालय के परामर्श से स्वास्थ्य मंत्रालय ने पोलियो टीकाकरण दिवस, जिसे राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) या 'पोलियो रविवर' भी कहा जाता है, उसे 31 जनवरी से शुरू करने को निर्णय किया है।’’

उसने कहा कि मंत्रालय ने कोविड प्रबंधन एवं टीकाकरण और कोविड के अलावा अन्य आवश्यक सेवाओं के एक साथ सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय किया है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति 30 जनवरी दोपहर पौने 12 बजे राष्ट्रपति भवन में कुछ बच्चों को पोलियो खुराक पिलाकर पोलियो राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की शुरुआत करेंगे।

इससे पहले, केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नौ जनवरी को सभी राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव को भेजे एक पत्र में कहा था , ‘‘अप्रत्याशित गतिविधियों के कारण 17 जनवरी 2021 से शुरू हो रहे राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) को अगले आदेश तक स्थगित किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां