लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 रोधी टीकों की कीमतों में एकरूपता के लिए केंद्र बनाए राष्ट्रीय नीति : मायावती

By भाषा | Updated: April 23, 2021 10:26 IST

Open in App

लखनऊ, 23 अप्रैल बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से कोविड-19 रोधी टीकों की कीमतों में एकरूपता रखने के लिए एक राष्ट्रीय नीति बनाने की मांग की।

बसपा प्रमुख ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिये अपनी मांग रखी। उन्होंने ट्वीट में कहा, ''देश में कोरोना वायरस रोधी टीके की कीमत केन्द्र, राज्य सरकार और निजी अस्पतालों के लिए एक समान नहीं होकर इसकी कीमत अलग-अलग निर्धारित करने के मामले में भारत सरकार को दखल देने की जरूरत है।''

मायावती ने कहा, ''केन्द्र सरकार से इस संबंध में एकरूपता वाली राष्ट्रीय नीति बनाकर उसपर अमल करने की मांग है। साथ ही, देश के विभिन्न राज्यों व राजधानी दिल्ली के बड़े अस्पतालों में भी ऑक्सीजन की कमी के मद्देनजर केंद्र ऑक्सीजन के औद्योगिक, वाणिज्यिक प्रयोग को रोककर अस्पतालों को इसकी आपूर्ति सुनिश्चित करे।''

उन्होंने केंद्र से जरूरी दवाओं की आपूर्ति की ओर भी विशेष ध्यान देने की मांग की है।

गौरतलब है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने बुधवार को कहा कि कोविड-19 रोधी टीके की कीमत राज्य सरकारों के लिए 400 रुपये प्रति खुराक तथा निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपये प्रति खुराक होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल