लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय लोक अदालत ने 15 लाख से अधिक मामलों का निस्तारण किया

By भाषा | Updated: September 11, 2021 22:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 सितंबर न्याय प्रणाली पर दबाव घटाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के तहत 33 लाख से अधिक लंबित एवं वाद-पूर्व मामलों में 15 लाख मामलों का देश भर में शनिवार को लगाई गई लोक अदालतों में निस्तारण किया गया तथा 2,281 करोड़ रुपये मुआवजे के तौर पर देने का आदेश जारी किया गया।

राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण (नालसा) द्वारा इस साल आयोजित यह तीसरी लोक अदालत है।

नालसा के कार्यकारी अध्यक्ष एवं उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश यू यू ललित ने कहा, ‘‘राष्ट्रीय लोक अदालत देश में न्याय प्रणाली पर बोझ को घटाने के लिए जरूरी है। ’’

नालसा ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालतों की निगरानी करने वाले न्यायमूर्ति ललित ने 50 से अधिक पीठासीन न्यायाधीशों से बात की।

इसमें कहा गया है कि वर्चुअल और हाइब्रिड माध्यमों से आयोजित लोक अदालतों में 33,12,389 मामले लिये गये, जो या तो अदालतों में लंबित थे या फिर वाद-पूर्व चरण में थे।

नालसा के सदस्य सचिव ने एक बयान में कहा कि शनिवार शाम चार बजे तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार 15, 33,186 मामलों का निस्तारण किया गया और मुआवजे के तौर पर 22,81,30,62,951 रुपये देने का आदेश जारी किया गया।

इनमें से ज्यादातर मामले मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस और श्रमिकों से जुड़े विषयों से थे।

अब अगली लोक अदालत दिसंबर 20121 में आयोजित की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, व्यस्त सड़क पर लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण