मप्र के धार जिले में कार हादसे में राष्ट्रीय स्तर के शूटर की मौत, एक अन्य घायल

By भाषा | Updated: July 29, 2021 18:00 IST2021-07-29T18:00:20+5:302021-07-29T18:00:20+5:30

National level shooter killed, another injured in car accident in MP's Dhar district | मप्र के धार जिले में कार हादसे में राष्ट्रीय स्तर के शूटर की मौत, एक अन्य घायल

मप्र के धार जिले में कार हादसे में राष्ट्रीय स्तर के शूटर की मौत, एक अन्य घायल

धार, (मप्र) 28 जुलाई मध्यप्रदेश के धार जिले में बृहस्पतिवार को इन्दौर-अहमदाबाद मार्ग पर सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद एक कार पलट जाने से निशानेबाजी के राष्ट्रीय स्तर के एक खिलाड़ी की मौत हो गई और एक अन्य खिलाड़ी गंभीर रुप से घायल हो गया।

नौगांव थाने के निरीक्षक आनंद तिवारी ने बताया कि हादसा इन्दौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय हुआ, जब दोनों निशानेबाज राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी प्रतियोगिता में शामिल होने जयपुर जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि हादसे में इंदौर निवासी नमन पालीवाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि हेथवी देसाई (25) को गंभीर रुप से घायल होने के बाद इंदौर के सरकारी एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने कहा कि जांच से पता चला है कि कार काफी तेज गति में थी और सड़क के डिवाइडर से टकराने के बाद कार तीन बार पलटी थी। हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: National level shooter killed, another injured in car accident in MP's Dhar district

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे