लाइव न्यूज़ :

गौ विज्ञान पर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा रद्द की जाए: केरल शास्त्र साहित्य परिषद

By भाषा | Updated: February 21, 2021 17:16 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 21 फरवरी केरल शास्त्र साहित्य परिषद ने ‘‘गौ विज्ञान’’ पर राष्ट्रीय स्तर की स्वैच्छिक ऑनलाइन परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि यह अंधविश्वास फैलाने और देश में शिक्षा क्षेत्र का भगवाकरण करने की कोशिश है।

परिषद ने हाल ही में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) द्वारा सभी कुलपतियों को जारी उस निर्देश को नजरअंदाज करने की नागरिक संस्थाओं से अपील की है, जिसके जरिए छात्रों को राष्ट्रीय कामधेनु आयोग (आरकेए) द्वारा आयोजित परीक्षा में बैठने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि परिषद केरल में एक प्रगतिशील संगठन है और लोगों का विज्ञान आंदोलन है।

केंद्र सरकार ने पांच जनवरी को घोषणा की थी कि गाय की देशी नस्ल और इसके फायदे के बारे में छात्रों और आम आदमी के बीच रूचि पैदा करने की कोशिश के तहत 25 फरवरी को गौ विज्ञान परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

परिषद ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, ‘‘यह निंदनीय और स्तब्ध कर देने वाला है कि देश में विश्वविद्यालय शिक्षा की शीर्ष संस्था छात्रों को एक ऐसी परीक्षा में बैठने के लिए प्रेरित कर रही है जो अवैज्ञानिक तथ्यों पर आधारित है। ’’

आयोग ने कहा था कि प्रारूप परीक्षा का पाठ्यक्रम आरकेए की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।

परिषद ने कहा कि वेबसाइट पर कई सारे बेकार के दावे किये गये हैं जिनका कोई वैज्ञानिक आधार नहीं है।

परिषद ने कहा, ‘‘वेबसाइट पर यह दावा किया गया है कि देशी नस्ल की गाय के दूध में सोना घुले होने के सुराग मिले हैं , जिस कारण उसका दूध हल्के पीले रंग का होता है। इसमें यह भी कहा गया है कि गाय का दूध मानव को परमाणु विकिरण से बचाता है। ’’

परिषद ने बयान में कहा कि यह कदम देश में शिक्षा प्रणाली का भगवाकरण करने की प्रक्रिया का हिस्सा है।

आरकेए, मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय के तहत आता है। केंद्र ने आरकेए का गठन फरवरी 2019 में किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?