लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान की पहली महिला निदेशक खोरशेद पावरी का निधन

By भाषा | Updated: December 29, 2021 00:27 IST

Open in App

पुणे, 28 दिसंबर पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) की पूर्व निदेशक डॉ खोरशेद एम पावरी का निधन हो गया। एनआईवी ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।

वह 94 वर्ष की थीं और उन्होंने सोमवार को मुंबई में अंतिम सांस ली। पावरी 1978-88 के दौरान एनआईवी की निदेशक रहीं। वह एनआईवी की पहली महिला निदेशक थीं।

एनआईवी की विज्ञप्ति के मुताबिक पावरी एक उत्कृष्ट एवं उच्चकोटि की विषाणु विज्ञानी थीं और उन्होंने यकृत और आंतों के संक्रमण का कारण बनने वाले वायरस पर काफी काम किया था। पावरी ने हेपेटाइटिस ए, बी, और ई वायरस के संक्रमण से जुड़े क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।

पावरी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन समेत कई अंतरराष्ट्रीय तथा राष्ट्रीय संगठनों की समितियों में भी काम किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया