लाइव न्यूज़ :

एंटीजन एसपीएजी9 के लिए राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान को मिला ट्रेडमार्क

By भाषा | Updated: June 4, 2021 21:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार जून राष्ट्रीय प्रतिरक्षा विज्ञान संस्थान (एनआईआई) द्वारा विकसित एसपीएजी9 एंटीजन को एएसपीएजीएन आईआईटीएम ट्रेडमार्क मिला है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग (डीबीटी) ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।

भारत के पहले स्वदेशी ट्यूमर एंटीजन एसपीएजी9 की खोज डीबीटी के एनआईआई में कैंसर अनुसंधान कार्यक्रम के प्रमुख डॉ. अनिल सूरी ने 1998 में की थी।

डीबीटी ने एक बयान में कहा, ‘‘वर्तमान में एएसपीएजीएन आईआईटीएम का इस्तेमाल सर्वाइकल, गर्भाशय के कैंसर में डेंड्राइटिक सेल (डीसी) आधारित इम्यूनोथेरेपी में किया जा रहा है और इसका उपयोग स्तन कैंसर में भी किया जाएगा।’’

डीबीटी ने कहा है कि कैंसर से हर साल भारत में 8.51 लाख लोगों की मौत हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक 10 भारतीयों मे से एक को कैंसर होगा और 15 लोगों में से एक की मौत कैंसर से होगी।

इसलिए इस जानलेवा बीमारी से निपटने के लिए असाधारण खोज और उपचार के प्रयास की जरूरत है।

इम्यूनोथेरेपी एक नया दृष्टिकोण है जो कैंसर से लड़ने के लिए शरीर की आंतरिक क्षमता के आधार पर उपचार करता है। इसके तहत या तो प्रतिरक्षा तंत्र को मजबूती मिलती है या टी-सेल को कैंसर सेल की पहचान करने और उन्हें खत्म करने के लिए ‘तैयार’ किया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी