किसान आंदोलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग आंशिक रूप से प्रभावित

By भाषा | Updated: December 15, 2020 20:30 IST2020-12-15T20:30:14+5:302020-12-15T20:30:14+5:30

National highway partially affected due to farmer movement | किसान आंदोलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग आंशिक रूप से प्रभावित

किसान आंदोलन के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग आंशिक रूप से प्रभावित

जयपुर, 15 दिसंबर केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन के कारण जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग मंगलवार को तीसरे दिन भी आंशिक रूप से प्रभावित रहा। राजस्थान-हरियाणा सीमा से सटे अलवर जिले के शाहजहांपुर कस्बे के पास इस मार्ग पर आवागमन प्रभावित है।

स्वराज अभियान के नेता योगेंद्र यादव, माकपा विधायक बलवान पूनिया, पूर्व विधायक अमरा राम और अन्य नेताओं के नेतृत्व में किसानों ने शाजहांपुर के पास जयसिंहपुर-खेरा सीमा पर सकतपुरा में आंदोलन जारी रखा। उन्होंने यहां जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग को एकतरफा बंद किया हुआ है। हालांकि, दिल्ली से जयपुर मार्ग पर यातायात जारी रहा।

योगेंद्र यादव ने संवाददाताओं से कहा, ''हमें नहीं पता कि हरियाणा पुलिस और सरकार हमें क्यों रोक रही है? हम उनसे कुछ भी नहीं मांग रहे हैं। हरियाणा सरकार का यह कदम अलोकतांत्रिक है।''

किसानों को दिल्ली की ओर जाने से रोकने के लिए हरियाणा पुलिस ने अपनी सीमा पर राज्य में प्रवेश पर रोक लगा दी है। आंदोलन कर रहे किसान तीन नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की अपनी मांग को लेकर सीमा पर धरना दे रहे हैं।

वहीं, किसानों ने बंद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ही खाना खाया। किसानों ने सोमवार की रात टैंट और वाहनों में सो करके गुजारी।

कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर किसान पंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल चौधरी भी शाहजहांपुर में धरनास्थल पर डेरा डाले हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: National highway partially affected due to farmer movement

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे