लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के पांडवनगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 24 अंडरपास मरम्मत कार्य के लिए बंद

By भाषा | Updated: August 1, 2021 19:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अगस्त दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार को एक परामर्श जारी करके कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के नीचे अंडरपास में मरम्मत कार्य के चलते पांडव नगर- मदर डेयरी संयंत्र के पास सड़क का एक हिस्सा 10 दिनों से बंद है।

दिल्ली यातायात पुलिस ने एक ट्वीट में कहा कि लक्ष्मी नगर की ओर से कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी की ओर जाने वाले यात्री और वाहन चालक एनएच 24 के साथ लगे सर्विस रोड की ओर बाएं मुड़ सकते हैं और फिर अपने गंतव्य पर पहुंचने के लिए अगले अंडरपास का उपयोग करके यू-टर्न ले सकते हैं।

इसमें कहा गया है कि विपरीत दिशा से आने वाले लोग बाएं मुड़कर राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ लगी सर्विस रोड का अक्षरधाम भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के कार्यालय के पास खेल गांव तक इस्तेमाल करके अपने गंतव्य की ओर बढ़ सकते हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह बारिश हुई, जिससे शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया और यातायात प्रभावित हुआ। मंगोलपुरी में बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा धंस गया।

दिल्ली यातायात पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘मंगोलपुरी में वाई-ब्लॉक के पास की सड़क धंस गई है। भारी यातायात होगा।’’

उसने एक अन्य पोस्ट में कहा कि जलभराव के कारण जखीरा अंडरपास, आजादपुर अंडरपास और शक्ति नगर अंडरपास के पास यातायात प्रभावित हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू