लाइव न्यूज़ :

'राष्ट्रीय नायक' ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की कब्र को बनाए रखने में पूरी तरह सक्षम: सेना

By भाषा | Updated: December 29, 2020 01:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर दिल्ली में 1947-48 के भारत-पाक युद्ध में शहीद हुए ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की कब्र क्षतिग्रस्त अवस्था में मिली है जिसके बाद सोमवार को सेना के सूत्रों ने कहा कि सेना राष्ट्रीय नायक की कब्र की देखभाल करने में पूरी तरह सक्षम है।

उन्होंने कहा कि ब्रिगेडियर उस्मान एक राष्ट्रीय नायक हैं और सेना के वरिष्ठ अधिकारी उनकी कब्र की हालत देखने के बाद बेहद निराश हैं।

यह कब्र जिस कब्रिस्तान में है, वह दक्षिणी दिल्ली में जामिया मिलिया इस्लामिया के अधिकार क्षेत्र में आती है।

सेना के एक सूत्र ने कहा,"कब्र जामिया मिलिया इस्लामिया के क्षेत्राधिकार में आती है इसलिए कब्र के रखरखाव के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को जिम्मेदार होना चाहिए। अगर वे इसे बनाए नहीं रख सकते तो सेना युद्ध नायक की कब्र की देखभाल करने में पूरी तरह सक्षम है।”

सूत्र ने कहा कि उनके अवशेषों को दिल्ली छावनी क्षेत्र में स्थानांतरित करने की कोई योजना नहीं है।

वहीं, जामिया मिलिया इस्लामिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '' विश्वविद्यालय कब्रिस्तान की चारदिवारी और साफ-सफाई के लिए जिम्मेदार है। हालांकि, कब्रों की देखभाल संबंधित परिवार के सदस्यों द्वारा की जाती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब