लाइव न्यूज़ :

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव ने की सपा अध्यक्ष से मुलाकात

By भाषा | Updated: September 27, 2021 19:34 IST

Open in App

लखनऊ, 27 सितंबर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव आर. एस. कुशवाहा ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की।

कुशवाहा ने सपा राज्य मुख्यालय में अखिलेश से मुलाकात की। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले हुई इस मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

सपा ने दोनों नेताओं के बीच बैठक की एक तस्वीर टैग करते हुए ट्वीट किया, "बसपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष आर एस कुशवाहा ने पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से शिष्टाचार मुलाकात की।"

कुशवाहा ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "हां मैंने अखिलेश जी से मुलाकात की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।"

हालांकि, उन्होंने सपा मुखिया से हुई बातचीत के बारे में विस्तार से कुछ भी नहीं बताया।

लखीमपुर के रहने वाले कुशवाहा ने वर्ष 2018 में सपा और बसपा के बीच महागठबंधन के दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी निभाई थी। पूर्व में विधायक और विधान परिषद सदस्य रह चुके कुशवाहा ने वर्ष 2009 में रायबरेली से कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा था।

इससे पहले, बसपा से निष्कासित किए जा चुके वरिष्ठ नेता लालजी वर्मा और राम अचल राजभर ने भी पिछले हफ्ते अखिलेश से मुलाकात की थी। उस बैठक को भी एक शिष्टाचार भेंट कहा गया था। उस वक्त ऐसी अटकलें लगाई गई थीं कि वर्मा और राजभर सपा के टिकट पर अगला विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। लालजी वर्मा जहां बसपा विधायक दल के नेता थे, वहीं राजभर इसी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं।

वर्मा और राजभर को बसपा प्रमुख मायावती ने गत तीन जून को पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में दल से निष्कासित कर दिया था।

गौरतलब है कि सपा और बसपा दोनों ने ही ऐलान किया है कि वे वर्ष 2022 का उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अपने-अपने बलबूते पर लड़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos