बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सामने आया तिरंगे से छेड़छाड़ का मामला, राष्ट्रीय ध्वज में लगाया गया अशोक चक्र के बदले चांद तारे

By एस पी सिन्हा | Updated: July 28, 2023 16:04 IST2023-07-28T16:03:38+5:302023-07-28T16:04:26+5:30

तस्वीर में साफ दिख रहा है कि तिरंगे में अशोक चक्र के बदले चांद तारे को लगा दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उक्त झंडे को बरियारपुर ओपी के गंज गौरिहार गांव के वार्ड-4 निवासी मो. बदरुल के दरवाजे से जब्त किया गया है।

National flag tampering case surfaced in Muzaffarpur district of Bihar | बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सामने आया तिरंगे से छेड़छाड़ का मामला, राष्ट्रीय ध्वज में लगाया गया अशोक चक्र के बदले चांद तारे

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सामने आया तिरंगे से छेड़छाड़ का मामला, राष्ट्रीय ध्वज में लगाया गया अशोक चक्र के बदले चांद तारे

Highlightsमुजफ्फरपुर जिले में सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी इलाके में तिरंगे झंडे से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आयाजिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झंडा को जब्त कर लिया हैवहीं आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है

पटना:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में सकरा थाना क्षेत्र के बरियारपुर ओपी इलाके में तिरंगे झंडे से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए झंडा को जब्त कर लिया है। वहीं आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक घर पर राष्ट्रीय झंडे के साथ छेड़छाड़ का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

तस्वीर में साफ दिख रहा है कि तिरंगे में अशोक चक्र के बदले चांद तारे को लगा दिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। उक्त झंडे को बरियारपुर ओपी के गंज गौरिहार गांव के वार्ड-4 निवासी मो. बदरुल के दरवाजे से जब्त किया गया है। यहां कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा तिरंगे से अशोक चक्र को हटाकर उसकी जगह चांद-तारा लगा दिया है। 

तस्वीरें सामने आने के बाद इससे पहले कि विवाद बढ़ता पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए झंडे को कब्जे में ले लिया है। एसएसपी राकेश कुमार के आदेश पर बरियापुर ओपी थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सवारियां ने झंडे को जब्त पर राष्ट्रीय तिरंगा के अपमान को लेकर मो. बदरुल नाम के व्यक्ति के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुटी है। 

पूरे मामले पर एसडीओ पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही झंडा को जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है। सब कुछ नियंत्रण में है। ऐसे कृत करने वाले लोगो को बक्शा नहीं जाएगा। ऐसा कृत करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Web Title: National flag tampering case surfaced in Muzaffarpur district of Bihar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे