लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय ने 'पीके’ का मूल कैमरा निगेटिव प्राप्त किया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 21:20 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई राष्ट्रीय फिल्म संग्रहालय (एनएफएआई) की ओर से मंगलवार को कहा गया कि राजकुमार हिरानी की फिल्म “पीके” के मूल कैमरा निगेटिव को प्राप्त कर लिया गया है। आमिर खान अभिनीत लोकप्रिय फिल्म “पीके” 2014 में रिलीज हुई थी और इसकी कहानी में अन्धविश्वास पर चोट की गई थी।

एनएफएआई की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार “पीके” उन कुछ अंतिम फिल्मों में से एक है, जिन्हें ‘सेल्युलॉयड’ पर शूट किया गया था। हिरानी ने आज इस फिल्म की मूल कैमरा निगेटिव, यहां एनएफएआई के निदेशक प्रकाश मैगदम को सौंपी।

हिरानी ने एक बयान में कहा, “निगेटिव का संरक्षण करना महत्वपूर्ण था और मैं बहुत खुश हूं कि इसे पुणे स्थित एनएफएआई में संरक्षित किया जाएगा। यह फिल्मकार का कर्तव्य है कि फिल्मों का संरक्षण सुनिश्चित किया जाए और मैं सभी फिल्मकारों से आग्रह करता हूं कि वे इसके लिए एनएफएआई की सहायता करें।”

मैगदम ने कहा कि एनएफएआई को प्रसन्नता है कि “पीके” को संग्रह में शामिल कर लिया गया है, विशेष रूप से इसलिए क्योंकि इसे सेल्युलॉयड पर शूट किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे