लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से भारत फिर से बनेगा ‘विश्व गुरु’ : केंद्रीय शिक्षा मंत्री

By भाषा | Updated: March 9, 2021 18:32 IST

Open in App

हैदराबाद, नौ मार्च केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 भारत में बदलाव लाएगी और देश एक बार फिर से ‘विश्व गुरु’ बनेगा।

‘एसोसिएशन ऑफ प्रोफेशनल कॉलेज मैनेजमेंट’ की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह नयी नीति राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय, समावेशी और नवोन्मेषी, प्रभावी तथा संवादात्मक है एवं ‘‘समानता, गुणवत्ता और पहुंच’’ की बुनियाद पर तैयार की गयी है।

पोखरियाल ने कहा कि एनईपी तैयार करने से पहले विस्तृत विचार-विमर्श किया गया और ऐसा आज तक दुनिया में नहीं हुआ था। करीब 33 करोड़ छात्रों और उनके अभिभावकों, 1.1 करोड़ शिक्षकों और प्रोफेसरों, 1,000 कुलपतियों, डिग्री कॉलेज के 50,000 , ग्राम प्रधान प्राचार्यों से लेकर प्रधानमंत्री, गांव से लेकर संसद तक चर्चा की गयी।

उन्होंने कहा कि इस नीति को लेकर 2.5 लाख से ज्यादा सुझाव आए।

पोखरियाल ने कहा, ‘‘क्या आपको देश में एनईपी के खिलाफ कोई विरोध दिखा। अगर कोई विरोध करना चाहता है तो मेरे समक्ष आए। मैं हर चीज के बारे में विस्तार से बताने को तैयार हूं लेकिन कोई नहीं आगे आया। जो लोग सिर्फ विरोध के नाम पर विरोध करते हैं, उनमें भी यह हिम्मत नहीं है। वे किस चीज का विरोध करेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह नयी नीति राष्ट्र निर्माण के लिए है। यह देश बदलने और देश को फिर से विश्व गुरु बनाने के लिए है और हम ज्ञान, अनुसंधान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा सभी क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग