लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय शिक्षा नीति भारत को ज्ञान के क्षेत्र में महाशक्ति बनाएगी: पोखरियाल

By भाषा | Updated: December 4, 2020 19:23 IST

Open in App

भुवनेश्वर, चार दिसंबर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 (एनईपी) भारत को ज्ञान के क्षेत्र में एक महाशक्ति बना देगी क्योंकि यह अतीत को भविष्य से जोड़ती है।

पोखरियाल ने आईआईटी भुवनेश्वर के नौवें दीक्षांत समारोह को वीडियो कांफ्रेंस के जरिए संबोधित करते हुए कहा कि नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति समग्र एवं विभिन्न विषयों की शिक्षा का मार्ग प्रशस्त करेगी।

कोविड-19 संकट के बीच जुलाई में केंद्र ने नयी शिक्षा नीति पेश की थी।

पोखरियाल ने कहा कि देश में उत्कृष्ट शिक्षा प्रणाली होने के चलते कभी दुनिया भर से विद्वान नालंदा और तक्षशिला में अध्ययन करने के लिए भारत की यात्रा करते थे।

मंत्री ने कहा, ‘‘नयी शिक्षा नीति से लैस भारत एक बार फिर अध्ययन के क्षेत्र में विश्व गुरु और ज्ञान के क्षेत्र में महाशक्ति बन कर उभरेगा क्योंकि यह हमारे अतीत को भविष्य से जोड़ती है। ’’

पोखरियाल ने कहा कि नयी शिक्षा नीति भारतीय छात्रों को जीवन के सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने में सक्षम बनाएगी। साथ ही, देश रोजगार प्रदान करने वाला बन जाएगा और यह नौकरी मांगने वाला नहीं रहेगा।

मंत्री ने भारत की प्रतिभा को पेटेंट के साथ जोड़ने पर भी जोर दिया क्योंकि यह देश के आर्थिक विकास में एक अहम भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अनुसंधान कोष और राष्ट्रीय प्रौद्योगिकीय मंच भी अनुसंधान एवं विकास के लिए माहौल में बड़े बदलाव लाएगा, जो और भी समावेशी बन जाएगा।

प्राथमिक से लेकर उच्चतर शिक्षा तक और ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण के लिए एक व्यापक ढांचे के तौर पर एनईपी की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इसका लक्ष्य भारत की विविधता को क्षेत्रीय भाषाओं के संदर्भ में पेश करना है। साथ ही, मातृ भाषा में प्राथमिक शिक्षा प्रदान करने का फायदा प्रदान करना है।

इस अवसर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री संजय धोत्रे ने कोविड-19 महामारी के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में संस्थान के संकाय सदस्यों, छात्रों और शोधार्थियों द्वारा विभिन्न प्रौद्योगिकी के नवोन्मेष में किए गए कार्यों की सराहना की।

दीक्षांत समारोह के दौरान संस्थान ने 446 छात्रों को डिग्री प्रदान की, जिनमें पीएचडी के 35, एमटेक के 141, एमएससीके 70 और बीटेक के 200 छात्र शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे