National Education Day 2023: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस? जानिए तिथि, इतिहास और महत्व
By रुस्तम राणा | Updated: November 9, 2023 15:31 IST2023-11-09T15:29:20+5:302023-11-09T15:31:36+5:30
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मनाया जाता है। मौलाना अबुल कलाम आज़ाद स्वतंत्र भारत के पहले शिक्षा मंत्री थे।

National Education Day 2023: क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय शिक्षा दिवस? जानिए तिथि, इतिहास और महत्व
Highlightsप्रति वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर साल 11 नवंबर को मनाया जाता हैयह दिवस दिवस भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आज़ाद की जयंती पर मनाया जाता हैHRD मिनिस्ट्री द्वारा 2008 से राष्ट्रीय शिक्षा दिवस मनाया जा रहा है
National Education Day 2023: विद्यां ददाति विनयं, विनयाद् याति पात्रताम्। पात्रत्वात् धनमाप्नोति,
धनात् धर्मं ततः सुखम्॥ अर्थात विद्या विनय देती है, विनय से पात्रता आती है, पात्रता से धन आता है, धन से धर्म होता है, और धर्म से सुख प्राप्त होता है। संस्कृत का यह श्लोक है, हमारे जीवन में शिक्षा के महत्व को दर्शाता है।
शिक्षा के महत्व को समझने अथवा समझाने के लिए प्रति वर्ष राष्ट्रीय शिक्षा दिवस हर साल 11 नवंबर को मनाया जाता है। हमारे संविधान के तहत भी शिक्षा मनुष्य का मौलिक अधिकार है। इससे एक शिक्षित समाज और एक मजबूत राष्ट्र का निर्माण होता है। आइए जानते हैं राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के बारे में।