लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस : 100 डॉक्टरों को नेतृत्व के गुर सिखाएगा आईआईएम इंदौर

By भाषा | Updated: July 1, 2021 16:35 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), एक जुलाई कोविड-19 के खिलाफ अग्रिम पंक्ति के संघर्ष में चिकित्सक समुदाय के योगदान के प्रति आभार जताते हुए इंदौर के भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि वह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत 100 डॉक्टरों को नेतृत्व के गुर बिना कोई शुल्क लिए सिखाएगा।

आईआईएम इंदौर के निदेशक प्रोफेसर हिमांशु राय ने राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर कहा, "हम इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिये उन डॉक्टरों के प्रति आभार जताना चाहते हैं जिन्होंने आगे बढ़कर महामारी की चुनौती का सामना किया और देश को कठिन समय से निकालने में मदद की।"

उन्होंने कहा कि नेतृत्व विकास के विशेष कार्यक्रम "कृतज्ञ" के तहत अग्रिम पंक्ति के 100 चयनित डॉक्टरों को प्रशिक्षित किया जाएगा।

राय ने बताया कि लघु अवधि के प्रमाणपत्र कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी डॉक्टरों को एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग सत्रों में कुल 70 घंटों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें नेतृत्व, वित्तीय प्रबंधन, संवाद, संचार कौशल और नये जमाने की तकनीक समेत डॉक्टरों की रुचि के समकालीन विषय शामिल होंगे।

उन्होंने बताया, "आमतौर पर नेतृत्व विकास कार्यक्रम के लिए आईआईएम इंदौर हर प्रतिभागी से 1.5 लाख रुपये का शुल्क लेता है। लेकिन चयनित 100 डॉक्टरों से इसके लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।"

राय ने बताया कि इस तरह डॉक्टरों के नेतृत्व विकास कार्यक्रम के लिए आईआईएम इंदौर कुल 1.5 करोड़ रुपये का शुल्क नहीं लेगा और यह खर्च संस्थान खुद वहन करेगा।

उन्होंने दावा किया कि यह देश के सभी शैक्षणिक संस्थानों के संदर्भ में संस्थागत सामाजिक जिम्मेदारी (आईएसआर) के तहत अब तक का सबसे अधिक राशि वाला अनुमानित अंशदान है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो