लाइव न्यूज़ :

पठन पाठन से जुड़ी बाधारहित व्यवस्था बनाएगा राष्ट्रीय डिजिटल शैक्षणिक ढांचा : करवाल

By भाषा | Updated: September 8, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ सितंबर स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव अनिता करवाल ने बुधवार को कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में डिजिटल बुनियादी ढांचे को मज़बूत करने और शिक्षकों, छात्रों एवं स्कूलों के लिए पठन पाठन से जुड़ी एक बाधारहित व्यवस्था बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय डिजिटल शैक्षिक ढांचा (एनडीईएआर) की स्थापना की गई है।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता सचिव अनिता करवाल ने शिक्षा मंत्रालय द्वारा आयोजित ‘शिक्षक पर्व 2021 के अवसर पर ‘शिक्षा में प्रौद्योगिकी : एनडीईएआर’ विषय पर वेबिनार को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा में असमानता खत्म कर, उसे आधुनिक बनाने में राष्ट्रीय डिजिटल शैक्षिक ढांचे की बड़ी भूमिका होने वाली है।

करवाल ने कहा कि जैसे बैंकों के लिये एकीकृत भुगतान इंटरफेस (यूपीआई) ने बैंकों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, उसी प्रकार शिक्षा के क्षेत्र में एनडीईएआर की अहम भूमिका होगी । उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि डिजिटल शिक्षा आज वक्त की जरूरत है और शत प्रतिशत नागरिकों को डिजिटल रूप से साक्षर होना चाहिए ।

शिक्षा मंत्रालय में निदेशक रजनीश कुमार ने एक प्रस्तुति देते हुए कहा कि 3 साल के बच्चे से लेकर 23 वर्ष की आयु के युवाओं तक, बड़ी संख्या में छात्र शिक्षण व्यवस्था से अभी भी बाहर हैं । बुनियादी शिक्षा और आंकिकी संबंधी ज्ञान तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हमारे समक्ष चुनौती है ।

उन्होंने कहा कि ऐसे में राष्ट्रीय डिजिटल शैक्षिक ढांचा (एनडीईएआर) की शुरूआत एक अहम कदम है । यह विविध चैनलों, अनेक प्रारूपों एवं पठन पाठन की व्यवस्था को एक साथ जोड़कर स्कूलों में, स्कूलों के बाद, सामुदायिक केंद्रों के अलावा घर पर ऑनलाइन या ऑफलाइन, डिजिटल माध्यम से या उपस्थित होकर शिक्षा की बाधारहित प्रणाली प्रस्तुत करता है।

इसमें स्कूली छात्रों, दिव्यांग, स्कूली व्यवस्था से बाहर के बच्चों, स्कूली शिक्षकों एवं उनके प्रशिक्षण पर ध्यान दिया गया है। इसमें सीखने के उद्देश्य से डिजिटल लर्निंग पासबुक तैयार करने की बात कही गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया