लाइव न्यूज़ :

असम में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को स्पष्ट बहुमत

By भाषा | Updated: May 3, 2021 00:40 IST

Open in App

गुवाहाटी, दो मई भाजपा नीत राजग ने रविवार को घोषित विधानसभा चुनाव परिणाम में अभी तक 64 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत प्राप्त कर लिया है। राज्य विधानसभा में कुल 126 सीटें हैं।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, भाजपा के हिस्से में 50 सीटें आयी हैं जबकि उसके गठबंधन सहयोगियों असम गण परिषद (एजीपी) के हिस्से में नौ और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के हिस्से में छह सीटें आयी हैं।

वेबसाइट के अनुसार, भाजपा फिलहाल नौ सीटों पर आगे चल रही है।

कांग्रेस के हिस्से में 22 सीटें आयी हैं और आठ सीटों पर वह आगे चल रही है। जबकि उसके गठबंधन सहयोगी ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के हिस्से में 11 सीटें आयी हैं और वह पांच पर आगे चल रहा है।

बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को चार और माकपा को एक सीट मिली है।

2016 में भाजपा 60 सीटें जीतकर राज्य में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos