लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय रक्षा अकादमी ने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: November 16, 2021 17:50 IST

Open in App

पुणे, 16 नवंबर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) ने मणिपुर के चूड़ाचन्द्रपुर जिले में चरमपंथियों द्वारा घात लगाकर किए गए हमले में शहीद हुए कर्नल विप्लव त्रिपाठी को मंगलवार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

एक रक्षा विज्ञप्ति में कहा गया है, '' उनकी शहादत भावी एनडीए कैडेट को हमेशा प्रेरित करती रहेगी।''

मणिपुर में शनिवार को एक उग्रवादी हमले में कर्नल त्रिपाठी (41), उनकी पत्नी अनुजा (36) और बेटे अबीर (5) के अलावा असम राइफल्स के चार अन्य कर्मी भी मारे गए थे।

विज्ञप्ति के मुताबिक, कर्नल त्रिपाठी के सम्मान में यहां खड़गवासला स्थित एनडीए के ''हट ऑफ रिमेम्बरेंस'' में मंगलवार को माल्यार्पण समारोह आयोजित किया गया।

इसके मुताबिक, एनडीए के कमांडर एयर मार्शल संजीव कपूर ने समारोह के दौरान अकादमी की ओर से वीर शहीद को श्रद्धांजलि दी। अकादमी के सभी प्रमुख अधिकारी और ''102 एनडीए कोर्स'' के प्रतिनिधि शहीद को श्रद्धांजलि देने के लिए मौजूद थे। कर्नल विप्लव त्रिपाठी ''102 एनडीए कोर्स'' के पूर्व छात्र थे।

एनडीए स्थित ''हट ऑफ रिमेम्बरेंस'' वह स्मारक है जो कि कर्तव्य निर्वाह के दौरान शहीद होने वाले, सशस्त्र बलों के पूर्व एनडीए अधिकारियों के बलिदान की याद दिलाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे