लाइव न्यूज़ :

नेशनल कॉन्फ्रेंस की महिला इकाई ने महंगाई के विरोध में किया प्रदर्शन

By भाषा | Updated: November 8, 2021 17:41 IST

Open in App

जम्मू, आठ नवंबर जम्मू कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस की महिला इकाई ने केंद्र शासित क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि और कानून व्यवस्था की स्थिति के विरोध में सोमवार को यहां प्रदर्शन रैली का आयोजन किया। महिला इकाई की उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक विमला लूथरा ने पार्टी मुख्यालय से शहर के रेसीडेंसी रोड इलाके में स्थित मंदिर चौक तक प्रदर्शन रैली का आयोजन किया।

रैली में भाग लेने वाले प्रदर्शनकारियों ने महंगाई के विरोध में तख्तियां प्रदर्शित की और भारतीय जनता पार्टी के विरोध में नारे लगाए। लूथरा ने संवाददाताओं से कहा, “लोगों के लिए महंगाई एक बड़ा मुद्दा है, विशेष रूप से महिलाओं के लिए जिन्हें रसोई चलाना मुश्किल हो रहा है। दाल और सब्जी समेत दैनिक इस्तेमाल की चीजों की कीमत में वृद्धि को रोकने में सरकार विफल रही है जिससे आम आदमी की कमर टूट गई है।”

श्रीनगर में रविवार को आतंकवादियों द्वारा पुलिसकर्मियों की हत्या का हवाला देते हुए नेशनल कॉन्फ्रेंस की नेता ने कहा कि केंद्र शासित क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह