लाइव न्यूज़ :

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट पर हस्ताक्षर करने से इंकार किया

By भाषा | Updated: December 20, 2021 18:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने सोमवार को कहा कि वह जम्मू-कश्मीर को लेकर गठित परिसीमन आयोग की मौजूदा मसौदा रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं करेगी।

पार्टी के एक प्रवक्ता ने आयोग द्वारा जम्मू के लिए छह अतिरिक्त विधानसभा सीटें और कश्मीर के लिए एक अतिरिक्त सीट प्रस्तावित किए जाने के बाद यह घोषणा की।

उच्चतम न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश रंजना देसाई की अध्यक्षता वाले आयोग ने सोमवार को यहां दूसरी बार बैठक की। आयोग ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 16 सीटें आरक्षित किए जाने का भी प्रस्ताव रखा है।

बैठक के कुछ घंटों बाद नेकां ने प्रधानमंत्री कार्यालय में केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह के मीडिया में दिये उस बयान को ''दुर्भावनापूर्ण'' करार दिया जिसमें सिंह ने कहा था कि आयोग द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट से नेशनल कॉन्फ्रेंस ''संतुष्ट'' है।

पार्टी ने ट्विटर पर कहा, '' दुर्भावनापूर्ण इरादे से तथ्यों को गलत तरीके से और तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा। बेहद भ्रामक बयान। हमने परिसीमन आयोग की मसौदा रिपोर्ट पर असंतोष जताया है, जिसमें सीट बंटवारे की प्रक्रिया पक्षपातपूर्ण है। पार्टी इस रिपोर्ट पर हस्ताक्षर नहीं करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं