लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी के सीएमआईई के आंकड़ों पर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उठाया सवाल

By भाषा | Updated: April 13, 2021 00:38 IST

Open in App

श्रीनगर, 12 अप्रैल नेशनल कॉन्फ्रेंस ने जम्मू-कश्मीर में बेरोजगारी की दर में भारी कमी दिखाने वाले सीएमआईई के आंकड़ों पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह लाखों बेरोजगारों युवाओं की स्थिति का ‘मज़ाक’ उड़ाने जैसा है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने एक बयान में कहा कि दोषपूर्ण आंकड़ों के जरिए रोजगार सृजन में उछाल का दावा किया जा रहा है लेकिन ये आंकड़े जम्मू-कश्मीर में बड़े स्तर पर बेरोज़गारी के तथ्य को बदल नहीं सकते हैं।

भारतीय अर्थव्यवस्था निगरानी केंद्र (सीएमआईई) के आंकड़ों के अनुसार जम्मू-कश्मीर में मार्च, 2021 के अंत में बेरोज़गारी की दर घटकर नौ फीसदी रह गई।

डार ने दावा किया कि पार्टी के पास मौजूद आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार 94,221 बेरोजगार युवाओं ने स्वैच्छिक रूप से जिला रोजगार एवं करियर परामर्श केंद्रों में मार्च 2020 तक पंजीकरण कराया था। उन्होंने कहा कि सरकार यह बताए कि इन युवाओं में कितनों को रोज़गार मिला।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र