लाइव न्यूज़ :

नेशनल कान्फ्रेंस ने पार्टी संस्थापक शेख अब्दुल्ला को उनकी जयंती पर दी श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: December 5, 2021 20:02 IST

Open in App

जम्मू, पांच दिसंबर नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पार्टी संस्थापक शेख मोहम्मद अब्दुल्ला को उनकी 116वीं जयंती पर रविवार को श्रद्धांजलि दी, जिन्हें 'शेर-ए-कश्मीर' के नाम से जाना जाता है। यह जानकारी नेशनल कान्फ्रेंस के एक प्रवक्ता ने दी।

यहां नेशनल कांफ्रेंस के मुख्यालय में शेख अब्दुल्ला को श्रद्धांजलि देने के लिए पार्टी का नेतृत्व करते हुए, पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष रतन लाल गुप्ता ने कहा, ‘‘जम्मू कश्मीर की एकता और एकल इकाई को बनाए रखना दूरदर्शी नेता को एक उचित श्रद्धांजलि होगी’’, जिन्होंने जीवन भर लोगों की भलाई और सांप्रदायिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए संघर्ष किया।

गुप्ता ने एकता को मजबूत करने और बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि कोई भी समाज तब आगे नहीं बढ़ेगा यदि इसकी नींव अदूरदर्शी विचारों पर रखी गई हो। गुप्ता ने कहा, ‘‘धर्मनिरपेक्ष बंधन वह भावना है जिसने हमेशा नेशनल कॉन्फ्रेंस का मार्गदर्शन किया है।’’ गुप्ता ने ‘‘सबसे अशांत समय के दौरान शेख साहिब द्वारा दिये गए नारे ‘‘हिंदू, मुस्लिम, सिख इत्तेहाद (एकता)’’ को याद किया।

नेशनल कान्फ्रेंस नेता ने कहा कि अब्दुल्ला की विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा विभिन्न धर्मों और क्षेत्रों के लोगों के बीच समावेश, शांति और सद्भाव रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रगतिशील, धर्मनिरपेक्ष और शांतिपूर्ण जम्मू-कश्मीर के निर्माण के लिए इस विरासत को आगे बढ़ाने की अत्यधिक आवश्यकता है, जो विभाजनकारी तत्वों द्वारा उत्पन्न कई चुनौतियों का सामना कर रहा है।’’

पूर्व मंत्री अजय कुमार सधोत्रा ​​ने कहा, ‘‘उपमहाद्वीप में अपने समय के सबसे बड़े नेताओं में से एक शेख अब्दुल्ला के लिए धर्मनिरपेक्ष लोकाचार को बनाए रखना सबसे अच्छा और उचित श्रद्धांजलि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?