लाइव न्यूज़ :

नेशनल कान्फ्रेंस नेता यूएपीए के तहत गिरफ्तार: पुलिस

By भाषा | Updated: February 16, 2021 14:37 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 फरवरी नेशनल कान्फ्रेंस नेता हिलाल लोन को पिछले साल जिला विकास परिषद चुनाव (डीडीसी) की एक रैली में कथित तौर पर ‘घृणा फैलाने वाला भाषण’ देने के एक मामले में अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गिरफ्तार किया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि लोन को सोमवार को यहां विधायक हॉस्टल से गिरफ्तार किया गया। उन्हें पिछले साल दिसंबर से ही यहां रखा जा रहा था। लोन नेशनल कान्फ्रेंस के सांसद मोहम्मद अकबर लोन के बेटे हैं।

उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले में हाजीन के एक पुलिस थाने में उनके खिलाफ अवैध गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम की कई धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

अधिकारी ने बताया कि यह मामला हाजीन में डीडीसी चुनाव प्रचार के दौरान एक सभा में उनके द्वारा दिए गए भाषण से जुड़ा है। पिछले साल 25दिसंबर को उन्हें बांदीपोरा के सुम्बल इलाके में हिरासत में लिया गया था और विधायक हॉस्टल भेज दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर