लाइव न्यूज़ :

नेशनल कॉन्फ्रेंस ने हैदरपुरा मुठभेड़ मामले की जांच कराने की मांग की

By भाषा | Updated: November 16, 2021 21:49 IST

Open in App

श्रीनगर, 16 नवंबर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने हैदरपुरा मुठभेड़ के दौरान सोमवार को आम नागरिकों के मारे जाने की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराए जाने की मंगलवार को मांग की।

श्रीनगर के हैदरपुरा इलाके में सोमवार देर शाम हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी आतंकवादी और उसके स्थानीय सहयोगी समेत चार लोगों की मौत हो गयी थी। मृतकों में एक मकान मालिक और एक डॉक्टर भी शामिल हैं। पुलिस ने उन्हें आतंकवादियों का सहयोगी बताया है। हालांकि, मृतकों के परिवारों ने पुलिस के आरोप से इनकार किया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस के उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने ट्वीट किया, ‘‘अतीत में फर्जी मुठभेड़ों की कई घटनाएं हुई हैं और हैदरपुरा मुठभेड़ के बारे में उठाए गए सवालों का तेजी से और विश्वसनीय तरीके से जवाब देने की जरूरत है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हैदरपुरा में हालिया मुठभेड़ की निष्पक्ष और विश्वसनीय जांच बहुत जरूरी है। मुठभेड़ और मारे गए लोगों के बारे में बहुत सारे सवाल उठाए जा रहे हैं।’’

नेशनल कॉन्फ्रेंस के एक बयान के मुताबिक पार्टी के सांसदों- फारूक अब्दुल्ला, मोहम्मद अकबर लोन और हसनैन मसूदी ने भी निष्पक्ष और समयबद्ध जांच की मांग की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस