लाइव न्यूज़ :

नेशनल कांफ्रेंस और जेकेपीसी ने नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी में जान गंवाने वालों के प्रति शोक जताया

By भाषा | Updated: November 13, 2020 23:03 IST

Open in App

श्रीनगर, 13 नवंबर नेशनल कांफ्रेंस ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर गोलीबारी में जान गंवाने वालों के प्रति शोक व्यक्त किया और इस तरह की गोलीबारी पर तत्काल रोक की मांग की।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में उरी सेक्टर से लेकर गुरेज सेक्टर के बीच नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कई स्थानों पर पाकिस्तान ने संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन कर गोलीबारी की, जिसमें चार सुरक्षाकर्मियों सहित दस लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी गोलीबारी में एक बीएसएफ उप-निरीक्षक और तीन सैन्यकर्मी शहीद हो गए जबकि छह नागरिकों की मौत हो गई। इसके अलावा चार सुरक्षा कर्मी और आठ नागरिक घायल हो गए।

नेशनल कांफ्रेंस के नेताओं मोहम्मद रमजान , नाजिर गुरेजी, सज्जाद उरी, कैसर जमशीद लोन और कफील-उल-रहमान ने एक संयुक्त बयान में कहा जब भी सीमा पर गोलीबारी होती है और दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता है, तब नियंत्रण रेखा और सीमा के निकट रह रहे लोगों को इसका खामियाजा भुगतान पड़ता है।

बयान में कहा गया है, ''इस तरह निर्दोष लोगों की जान जाते देखना बहुत दुखद है। हम नागरिकों और सैनिकों के शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट करते हैं और दोनों देशों से सीमा पर तत्काल गोलीबारी बंद करने की अपील करते हैं। सीमा पर होने वाली गोलीबारी ने लोगों के जीवन को नर्क बना दिया है।''

जम्मू-कश्मीर पीपुल्स कांफ्रेंस के अध्यक्ष सज्जाद लोन ने भी गोलीबारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह ''आधुनिक दौर की बर्बरता'' है।

उन्होंने ट्वीट किया, ''एक बार फिर गोलाबारी में उरी, तंगधार और पुंछ में रह रहे लोगों की जान चली गई। आधुनिक दौर की इस बर्बरता को बयां करने के लिये कोई भी शब्द काफी नहीं हैं। उम्मीद है कि प्रशासन पीड़ित परिवारों को मदद मुहैया कराएगा। मेरी दुआएं इन इलाकों के असहाय निवासियों के साथ हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

स्वास्थ्यबांग्लादेश खसरा प्रकोपः 100 से अधिक बच्चों की मौत?, मार्च से अब तक 900 से अधिक केस, खसरा-रूबेला का आपातकालीन टीकाकरण अभियान चलाया?

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान