लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय महिला आयोग ने छात्राओं की क्षमता निर्माण व व्यक्तित्व विकास के लिए पाठ्यक्रम शुरू किया

By भाषा | Updated: September 20, 2021 15:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 सितंबर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और रोजगार के लिए तैयार करने की कोशिश के तहत राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्नातक और स्नातकोत्तर छात्राओं के लिए क्षमता निर्माण और व्यक्तित्व विकास का देशव्यापी पाठ्यक्रम शुरू किया है।

आयोग ने कहा कि वह व्यक्तिगत क्षमता निर्माण, पेशेवर करियर कौशल और डिजिटल साक्षरता और सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर सत्र आयोजित कराने के लिए केंद्रीय और राज्य विश्वविद्यालयों के साथ सहयोग कर रहा है ताकि छात्राओं को रोजगार के लिए तैयार किया जा सके।

आयोग ने हरियाणा के केंद्रीय विश्वविद्यालय के सहयोग से सोमवार को अपना पहला पाठ्यक्रम शुरू किया। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा, “हमें हर क्षेत्र में अधिक महिला नेताओं की जरूरत है और महिला आयोग द्वारा शुरू किया गया पाठ्यक्रम महिलाओं को अच्छा नेता बनने के लिए तैयार करेगा। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपना लोहा मनवाया है। हम और अधिक महिला नेता चाहते हैं, जो सशक्तिकरण की अपनी यात्रा के दौरान अन्य महिलाओं को आगे आने और आर्थिक स्वतंत्रता प्राप्त करने में सक्षम बनाएं।”

उन्होंने कहा कि इस पाठ्यक्रम के जरिए आयोग का लक्ष्य छात्राओं को नौकरी के लिए हर स्तर पर तैयार करना है । इसमें अपने बारे में लिखित विवरण तैयार करने से लेकर साक्षात्कार देने और आत्मविश्वास के साथ हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयारी शामिल है।

शर्मा ने बताया कि पाठ्यक्रम को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया जिनमें व्यक्तिगत क्षमता निर्माण, पेशेवर कैरियर कौशल और डिजिटल साक्षरता और सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी