लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को पेश होने के लिए नोटिस भेजा

By भाषा | Updated: May 25, 2021 15:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मई राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में महिलाओं के खिलाफ कथित हिंसा की घटनाओं पर की गई कार्रवाई की रिपोर्ट सौंपने के लिए 31 मई को व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए नोटिस भेजा है।

आयोग ने पश्चिम बंगाल में महिलाओं के खिलाफ हिंसा की कई घटनाओं का स्वत: संज्ञान लेते हुए एक जांच समिति का गठन किया था।

उसने कहा कि समिति ने भी राज्य का दौरा किया था और देखा कि राज्य सरकार और पुलिस ने महिला पीड़ितों पर कोई ध्यान नहीं दिया और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे है।

आयोग ने कहा कि उसने कई बार यह पाया है कि पश्चिम बंगाल पुलिस राज्य में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार से संबंधित मामलों से निपटने में आयोग के प्रति असहयोगपूर्ण रवैया अपनाती है।

आयोग ने कहा, ‘‘इसलिए राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को आयोग द्वारा भेजे गये मामलों पर पूरी कार्रवाई रिपोर्ट के साथ 31 मई की अपराह्र 12:30 बजे आयोग के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए एक नोटिस भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारत अधिक खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह