लाइव न्यूज़ :

अलीपुरद्वार मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग का पश्चिम बंगाल पुलिस को नोटिस

By भाषा | Updated: June 15, 2021 23:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 जून राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार के पुलिस अधीक्षक को एक महिला की कथित तौर पर पिटाई और निर्वस्त्र कर घुमाने के मामले में बुधवार को उसके समक्ष डिजिटल रूप से पेश होने का निर्देश दिया है।

आयोग ने एक बयान में कहा कि उसने एक रिपोर्ट का संज्ञान लिया है कि राज्य के अलीपुरद्वार जिले में एक महिला को निर्वस्त्र कर घुमाया गया और बेरहमी से पीटा गया।

राष्ट्रीय महिला आयोग (एसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर मामले में शामिल लोगों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश देने के लिये कहा।

बयान में कहा गया है, ''एनसीडब्ल्यू ने अलीपुरद्वार जिले के एसपी को भी 16 जून को दोपहर 12:30 बजे आयोग के सामने डिजिटल तरीके से पेश होने का निर्देश दिया है ताकि उन्हें मामले की स्थिति से अवगत कराया जा सके।''

एनसीडब्ल्यू ने इस मामले में पुलिस पर ''ढिलाई बरतने'' और ''कर्तव्यों की उपेक्षा'' करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस ने मामले में तत्काल और त्वरित कार्रवाई नहीं की।

बयान में कहा गया है कि आयोग ने राज्य में कानून और व्यवस्था की ''दयनीय'' स्थिति की निंदा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र