राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को मिला तीन वर्ष का सेवा विस्तार

By भाषा | Updated: August 6, 2021 22:06 IST2021-08-06T22:06:57+5:302021-08-06T22:06:57+5:30

National Commission for Women Chairperson Rekha Sharma got three years extension | राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को मिला तीन वर्ष का सेवा विस्तार

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को मिला तीन वर्ष का सेवा विस्तार

नयी दिल्ली, छह अगस्त राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) की अध्यक्ष रेखा शर्मा को तीन साल का सेवा विस्तार दिया गया है। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने शुक्रवार को एक आधिकारिक आदेश जारी कर यह जानकारी दी।

मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने रेखा शर्मा को राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में तीन साल के एक और कार्यकाल के लिए नामित किया है। उनका यह कार्यकाल सात अगस्त 2021 से प्रभावी होगा। ’’

57 वर्षीय रेखा शर्मा ने सात अगस्त 2018 को एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष का कार्यभार संभाला था। रेखा शर्मा अगस्त 2015 में राष्ट्रीय महिला आयोग के साथ एक सदस्य के रूप में जुड़ी थीं।

रेखा शर्मा ने अपने पहले कार्यकाल के दौरान पुलिसकर्मियों में लैंगिक संवेदनशीलता का खुलकर समर्थन किया था।

रेखा शर्मा के प्रयासों के कारण ही कोविड-19 महामारी के दौरान महिलाओं के लिए एक व्हाट्सऐप नंबर जारी किया गया था, ताकि वे अपनी शिकायतें दर्ज करा सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: National Commission for Women Chairperson Rekha Sharma got three years extension

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे