लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन जल का पुन: उपयोग केंद्र बनाने संबंधी प्रस्ताव पर कर रहा विचार

By भाषा | Updated: October 29, 2021 17:04 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन (एनएमजीसी) गंदे जल को स्वच्छ बनाने एवं उसके इस्तेमाल से जुड़ी परियोजनाओं के मद्देनजर ‘‘जल का पुन:उपयोग केंद्र’’ स्थापित करने पर विचार कर रहा है।

एनएमसीजी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘‘भाषा’’ को बताया, ‘‘ मिशन की हाल ही में हुई 38वीं कार्यकारी समिति की बैठक में जल का पुन:उपयोग केंद्र स्थापित करने के प्रस्ताव पर चर्चा की गई। यह केंद्र विश्व स्तरीय होगा। यह परियोजना एनएमसीजी और द एनर्जी एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (टेरी) के उत्कृष्टता केंद्र के रूप में होगी । ’’

सूत्रों ने बताया कि एनएमसीजी ने पहले भी जल के पुन:उपयोग को लेकर कुछ परियोजनाओं पर काम किया लेकिन तब तृतीयक स्तर पर जल संवर्द्धन की लागत तुलनात्मक रूप से अधिक पाई गई। इसलिए कम लागत एवं अच्छी प्रौद्योगिकी वाले नवोन्मेषी कदम उठाने की जरूरत महसूस की गई ।

उन्होंने बताया कि टेरी ने इस संबंध में एक नयी प्रौद्योगिकी ‘टेडोक्स’ विकसित की है जिसे बेहतर जल गुणवत्ता के लिये द्वितीयक स्तर पर संवर्द्धन करने के वास्ते जोड़ा जा सकता है।

एनएमसीजी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित ‘जल के पुन:उपयोग संबंधी उत्कृष्टता केंद्र’ नीति निर्माताओं, नियामक प्राधिकार, वित्तीय संस्थानों, अनुसंधान एवं विकास, प्रौद्योगिकी निर्माताओं एवं प्रदाताओं तथा उद्योगों, शहरी स्थानीय निकायों सहित उपयोगकर्ताओं के बीच कड़ी का काम करेंगे।

अधिकारी ने बताया कि बैठक में गंगा की स्वच्छता को लेकर जागरूकता एवं जनसम्पर्क कार्य के लिये ‘प्रशिक्षित पारिस्थितिकी कुशल गंगा मित्र’ की तैनाती के प्रस्ताव पर भी विचार किया गया । इसके तहत प्रयागराज से बलिया तक 315 किलोमीटर गंगा क्षेत्र में इन गंगा मित्रों की तैनाती होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू