लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड ने लालधांग-चिल्लरखाल रोड के सुदृढीकरण को मंजूरी दी

By भाषा | Updated: June 12, 2021 18:10 IST

Open in App

देहरादून, 12 जून राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड (एनबीडब्ल्यूएल) ने उत्तराखंड स्थित लालधांग-चिल्लरखाल रोड के सुदृढ़ीकरण को मंजूरी दे दी है।

यहां शुक्रवार को जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक केंद्रीय पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावडेकर की अध्यक्षता में एनबीडब्ल्यूएल की 63वीं बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।

इस बैठक में डिजिटल माध्यम से शामिल हुए उत्तराखंड के वन मंत्री हरक सिंह रावत ने बोर्ड को बताया कि मोटर वाहनों को चलने के लिए इस सड़क का निर्माण वर्ष 1980 में किया गया था और उसे अब सुदृढीकृत करने की जरूरत है।

उन्होंने बोर्ड से अनुरोध किया कि जानवरों को सड़क पार करने के लिए चामरिया सोत और सिगद्दी सोत के बीच बनने वाले सतह से उपर के रास्ते की चौड़ाई 470 मीटर और ऊंचाई छह मीटर रखी जाए।

मुख्यमंत्री तीर्थ सिंह रावत ने कहा कि सड़क से स्थानीय लोगों को लाभ होगा और जानवरों को सड़क पार करने के लिए बनने वाले सतह से उपर के रास्ते से वन्य जीवों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह