लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रीय पुरस्कार: कंगना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री, मनोज वाजपेयी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का खिताब

By भाषा | Updated: March 22, 2021 18:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 मार्च बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को सोमवार को घोषित किए गए 67वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार दिया गया है।

रनौत को यह पुरस्कार “मणिकर्णिका” और “पंगा” में भूमिका के लिए दिया गया।

वहीं, मनोज वाजपेयी को “भोंसले” और धनुष को “असुरन” में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार दिया गया है।

निर्देशक प्रियदर्शन की मलयालम फिल्म “मरक्कर: अरबिकाडालिन्ते सिंहम” को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म और संजय पूरन सिंह चौहान को हिंदी फिल्म “बहत्तर हूरें” के लिए सर्वोत्तम निर्देशक का पुरस्कार दिया गया है।

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार निर्णायक मंडल के प्रमुख एन चंद्रा ने कहा कि उन्होंने फिल्मों को पुरस्कार देने का निर्णय “भगवान के तौर पर नहीं बल्कि अभिभावक के तौर पर” लिया।

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म “छिछोरे” को सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया।

सामाजिक फिल्मों की श्रेणी में मराठी फिल्म “आनंदी गोपाल” को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार दिया गया।

राष्ट्रीय एकता के लिए नरगिस दत्त पुरस्कार “ताजमहल” को दिया गया और सबसे अधिक लोकप्रिय तथा सर्वाधिक मनोरंजक फिल्म की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार तेलुगु फिल्म “महर्षि” को दिया गया।

पहली फिल्म का इंदिरा गांधी पुरस्कार मलयाली फिल्म हेलेन को दिया गया, जिसका निर्देशन एम. जेवियर ने किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है